एक्सप्लोरर

India vs Australia: एमएस धोनी को दिया जाएगा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो वनडे में आराम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में हार के बाद भारतीय टीम के फील्डिंग कोच संजय बांगर ने एक बड़ा बयान दे दिया है.

कप्तान विराट कोहली(123 रन) के पराक्रमी शतक के बावजूद रांची के मैदान पर भारतीय टीम को तीसरे वनडे में 32 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत के सामने 314 रनों का लक्ष्य रखा. जिसके पीछा करने उतरी टीम इंडिया 48.1 ओवरों में 281 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज़ में 1-2 से वापसी कर ली है.

लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में हार के बाद भारतीय टीम के फील्डिंग कोच संजय बांगर ने एक बड़ा बयान दे दिया है. बांगर ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों में धोनी को आराम दिया जाएगा. आपको बता दें कि भारतीय टीम के अगले दोनों मैच क्रमश: 10 और 13 मार्च हैं. 

10 मार्च को सीरीज़ का चौथा वनडे मोहाली में खेला जाना है. जबकि आखिरी वनडे मैच दिल्ली में खेला जाएगा.

धोनी लंबे समय से टीम इंडिया के साथ हैं और आने वाले समय में भी 23 मार्च से उन्हें आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी करनी है. आईपीएल के बाद धोनी को भारतीय टीम के इंग्लैंड में विश्वकप के लिए जाना है. ऐसे में उनके बिज़ी शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट ने ये फैसला लिया है. 

धोनी ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से लगातार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. वो इस समय बेहतरीन फॉर्म में भी हैं इसलिए भी उन्हें लेकर टीम मैनेजमेंट को कोई चिंता नहीं है. आज भी धोनी जब मैदान पर होते हैं तो टीम में एक अलग तरह का जोश होता है. धोनी कभी विकेटों के पीछे चपलता से कीपिंग करते हैं. जबकि कभी वो कप्तान को फैसला लेने में मदद करते नज़र आते हैं. 

इतना ही नहीं बल्ले से भी उन्होंने हाल के दिनों में लगातार अपने आलोचकों को जवाब दिया है. 

कप्तान विराट कोहली ने आज मैच के बाद प्रेसेंटेशन में ये इशारा दिया था कि विश्वकप को ध्यान में रखते हुए आखिरी दोनों मैचों में युवा खिलाड़ियों को आज़माया जाएगा.

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक ज्यादा प्रयोग नहीं किए हैं. रिषभ पंत, युजवेन्द्र चहल जैसे स्टार खिलाड़ी अब भी बैंच पर ही मौजूद हैं. ऐसे में उम्मीद है कि इन्हें आखिरी के दो वनडे में आजमाया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget