एक्सप्लोरर

सानिया बदकिस्मत हैं जो बेकार की आलोचनाओं का शिकार होती रहती हैं: अख्तर

पीसीबी ने फिर स्पष्ट किया कि यह वीडियो दो दिन पहले कहा है और शोएब-सानिया 13 जून को नहीं 15 जून की रात को डिनर करने गए थे. अख्तर ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि पाकिस्तान अगर भारत से हार गया तो सानिया पर निशाना क्यों साधा जा रहा है.

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का बचाव करते हुए कहा कि वह दुर्भाग्यशाली हैं कि जो हर बार भारत-पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद प्रशंसकों की आलोचनाओं का शिकार होती रहती हैं.

सानिया पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक की पत्नी हैं जो अभी इंग्लैंड में मौजूदा विश्व कप में भाग ले रही क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं. अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘वह इतनी दुर्भाग्यशाली है कि वह जो कुछ भी करती है, उसे या तो पाकिस्तान से या फिर भारत से गैर जरूरी आलोचनाएं झेलनी पड़ती हैं और वो भी बिना किसी कारण के. अगर पाकिस्तान मैच हारता है तो उसे निशाना बनाया जाता है क्योंकि उसका पति पाकिस्तान के लिए खेलता है. ’’

पति शोएब और वहाब रियाज व इमाम उल हक के साथ देर रात डिनर का लुत्फ लेते हुए वीडियो और फोटो डालने के बाद कई प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर सानिया को निशाना बनाया.

पाकिस्तानी टीम को रविवार को बारिश से प्रभावित मैच में 89 रन की हार के बाद विश्व कप में भारत से सातवीं शिकस्त झेलनी पड़ी.

अख्तर ने सवाल पूछा, ‘‘अगर वह अपने पति के साथ डिनर करने गयी थी तो उसने क्या अपराध कर दिया? ’’ इस विवाद के बाद शोएब मलिक ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर संदेश लिखकर लोगों से इल्तजा की कि उनके परिवार को निशाना नहीं बनाएं.

पाकिस्तानी मीडिया ने खबरों में कहा गया कि सानिया और शोएब भारत के खिलाफ मैच से पहले बीती रात को शीशा कैफे गये थे और इस दौरान उनका बेटा भी उनके साथ था.

पीसीबी ने फिर स्पष्ट किया कि यह वीडियो दो दिन पहले कहा है और शोएब-सानिया 13 जून को नहीं 15 जून की रात को डिनर करने गए थे. अख्तर ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि पाकिस्तान अगर भारत से हार गया तो सानिया पर निशाना क्यों साधा जा रहा है.

अख्तर ने कहा, ‘‘आप एक व्यक्ति के परिवार पर या निजी जिंदगी पर ऊंगली कैसे उठा सकते हो. आपको ऐसा करने का अधिकार किसने दिया? सिर्फ आपका ट्विटर हैंडल या सोशल मीडिया अकाउंट है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप किसी के भी परिवार पर ऊंगली उठा सकते हो. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उसके लिए दुख होता है. अगर वह अपने पति के साथ डिनर करने गयी है तो इसका प्रदर्शन से क्या लेना देना. क्या उसने शोएब से कहा कि वह अच्छा नहीं खेले? प्रदर्शन और डिनर का क्या संबंध है? ’’

अख्तर ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के बारे में लोगों के बेवकूफाना प्रतिक्रियाओं और उनकी मानसिकता से आहत हैं.

15 ओवर खत्म हो चुके हैं और बांग्लादेश के बल्लेबाज बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. तमीम और शाकिब धीर धीरे पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. शाकिब एक बार फिर पारी को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं और कई बेहतारीन शॉट खेल रहे हैं. बाग्लादेश ने 1 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget