एक्सप्लोरर

तीन शादियां, तीनों फेल… तीसरी पत्नी ने दिया ऐसा धोखा कि इस खिलाड़ी ने किया था प्राइवेट वीडियो लीक!

इस खिलाड़ी ने क्रिकेट में जितने रिकॉर्ड बनाए, निजी जिंदगी उतनी ही बिखरी रही. जानिए कैसे तीन बार शादी करने वाले इस खिलाड़ी को तीसरी पत्नी ने दिया धोखा, फिर बदले की भावना में प्राइवेट वीडियो लीक कर दिया

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विस्फोटक ओपनर सनथ जयसूर्या का नाम क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है. उन्होंने ना सिर्फ अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से क्रिकेट की परिभाषा बदली, बल्कि गेंद से भी अपनी टीम को कई मैच जिताए हैं, लेकिन जितना चमकदार उनका क्रिकेट करियर रहा, उतनी ही उलझनों भरी रही उनकी निजी जिंदगी रही. 56 साल के हो चुके जयसूर्या की तीन शादियां हुईं, लेकिन तीनों ही रिश्ते नाकाम साबित हुए.

पहली शादी में क्यों टूटा रिश्ता

जयसूर्या ने पहली शादी 1998 में एयर श्रीलंका की ग्राउंड होस्टेस सुमुद करुणानायक से की थी, लेकिन ये रिश्ता महज कुछ महीनों में ही खत्म हो गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयसूर्या ने तलाक लेते हुए कहा था कि ये शादी उनके क्रिकेट करियर के लिए नुकसानदायक बन रही थी. जयसूर्या का ये भी कहना था कि उनकी पत्नी ने उन्हें छोड़ा था जिसके चलते उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था.

दूसरी शादी से तीन बच्चे, लेकिन फिर वही अंजाम

इसके बाद जयसूर्या ने 2000 में सेंड्रा डिसिल्वा से शादी की, जो एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट थीं. दोनों के तीन बच्चे हुए थे, साविंदी, यालिंदी और रौनक, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया और 2012 में दोनों का तलाक हो गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तलाक की मुख्य वजह जयसूर्या का किसी और के साथ अफेयर चल रहा था.

तीसरी शादी और फिर शर्मनाक अंत

इसके बाद जयसूर्या की तीसरी शादी मॉडल और एक्ट्रेस मलिका सिरिसेना से हुई थी. दोनों ने फरवरी 2012 में माउंट लाविनिया के बौद्ध मंदिर में चुपचाप शादी की थी, लेकिन कुछ ही समय बाद मलिका ने जयसूर्या को छोड़कर एक बिजनेसमैन से शादी कर ली थी.

यहां से कहानी और भी विवादित हो गई थी. 2017 में सोशल मीडिया पर एक प्राइवेट वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जयसूर्या और मलिका एक निजी पल में नजर आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त जयसूर्या पर बदले की भावना से ये वीडियो लीक करने का आरोप लगा था, जो तेजी से व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर फैल गया था.

क्रिकेट करियर रहा ऐतिहासिक

जयसूर्या का क्रिकेट करियर शानदार रहा है. उन्होंने 110 टेस्ट में 6973 रन और 445 वनडे में 13430 रन बनाए हैं. वनडे में 28 शतक और कुल 440 इंटरनेशनल विकेट उनके नाम हैं. जयसूर्या 1996 वर्ल्ड कप विजेता श्रीलंकाई टीम का हिस्सा भी रहे थे. 2011 में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवराज सिंह के तंज पर अभिषेक शर्मा ने दिया ये जवाब, जानें वेलिंग्टन में जीत के बाद क्या बोले
युवराज सिंह के तंज पर अभिषेक शर्मा ने दिया ये जवाब, जानें वेलिंग्टन में जीत के बाद क्या बोले
सबसे ज्यादा टी20 शतक में अभिषेक शर्मा ने कोहली को पछाड़ा, 197 पारी पहले तोड़ा रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा टी20 शतक में अभिषेक शर्मा ने कोहली को पछाड़ा, 197 पारी पहले तोड़ा रिकॉर्ड
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget