एक्सप्लोरर

Sameer Rizvi: भांजे को क्रिकेटर बनाना चाहा तो जीजा ने घर के दरवाजे बंद किए, अब IPL ऑक्शन में रंग लाई मामू की मेहनत

IPL 2024 Auction: समीर रिजवी मेरठ के रहने वाले हैं. मंगलवार को आईपीएल ऑक्शन में उन्हें 8.40 करोड़ रुपए की भारी भरकम कीमत मिली. चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें इतने महंगे दाम में खरीदा.

Sameer Rizvi Story: समीर रिजवी के पिता हसीन रिजवी ने अपने साले साहब ताकीब के लिए घर के दरवाजे बंद कर दिए थे. कारण बस यह था कि ताकीब अपने भांजे समीर को क्रिकेट की राह पर ले जा रहे थे. मामू ताकीब खुद भी कभी क्रिकेटर बनना चाहते थे. उनका यह सपना जब पूरा नहीं हुआ तो उन्होंने अपने भांजे समीर को टीम इंडिया की जर्सी में देखने का नया सपना पाल लिया. यह सपना था या जुनून, यह सिर्फ इस बात से पता लगाया जा सकता है कि पिछले 14 साल से ताकीब अपने भांजे के साथ क्रिकेट ग्राउंड पर समय बिता रहे थे. मंगलवार (19 दिसंबर) को उनके इस जुनून का रंग नजर आया.

आईपीएल ऑक्शन में समीर रिजवी को 8.40 करोड़ रुपए मिले. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने इतने महंगे दामों में खरीदा. इस भारी भरकम रकम मिलने के बाद समीर ने एक अखबार से बातचीत करते हुए बताया, 'मामू हमेशा मेरे साथ रहे. मुझे लगता है कि इन 14 सालों में 14 दिन भी ऐसे नहीं रहे होंगे, जब वह मैदान में मेरे साथ नहीं रहे. उन्हें मुझ पर मुझसे ज्यादा भरोसा था. ऑक्शन के वक्त भी उन्हें मुझे जबरदस्ती बैठाया और बोले कि बैठ और देख.'

'जीजा हाथ पकड़कर रोने लगे'
ताकीब से जब इस बारे में बात की गई तो वह अपने जीजा के पुराने तानों को सुनाते नजर आए. उन्होंने बताया कि समीर के पिता उन्हें कैसे-कैसे ताने देते थे. ताकीब कहते हैं, 'जब भी जीजा मुझे देखते तो यही कहते कि मत बिगाड़ उसे, खुद की तरह मत बना, क्रिकेट से क्या मिला तुझे. तब मुझे उनकी बातों का बुरा लगता था लेकिन अब इन बातों को याद कर-कर के हम (मैं और जीता) खूब हंसते हैं. आज वह मेरे हाथ पकड़कर रोए भी. यह हमारे परिवार के लिए बड़ा इमोशनल पल था.'

16 साल की उम्र में रणजी डेब्यू
समीर साल 2019-20 में सुर्खियों में आए थे. तब वह महज 16 साल के थे. इतनी कम उम्र में ही उन्हें फर्स्ट क्लास डेब्यू का मौका मिल गया था. उत्तर प्रदेश के कोच और पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर सुनील जोशी ने समीर की काबिलियत देखते हुए उन्हें मौका दिया था. धीरे-धीरे समीर लाल गेंद की तुलना में सफेद गेंद से खेले जाने वाले क्रिकेट में ज्यादा बेहतर नजर आने लगे. इस साल तो वह लाजवाब ही रहे. उनमें मैच फिनिश करने की जबरदस्त काबिलियत है. वह छक्के जड़ना खूब पसंद करते हैं. घरेलू टी20 मुकाबलों में उनका स्ट्राइक रेट 134.70 और बल्लेबाजी औसत 49.16 का है.

यह भी पढ़ें...

IPL Auction: 'इतने पैसों में तो पाकिस्तानी इकोनॉमी...' मिचेल स्टार्क पर बरसे पैसे तो सोशल मीडिया पर आई मीम की बाढ़

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
LIVE: 284 पर समाप्त हुई श्रीलंका की पहली पारी, भारत के पास 178 रन की बढ़त
LIVE: 284 पर समाप्त हुई श्रीलंका की पहली पारी, भारत के पास 178 रन की बढ़त
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget