एक्सप्लोरर

Rizwan and Suryakumar: T20I के नंबर-1 और नंबर-2 बल्लेबाजों की तुलना, सलमान बट ने बताया क्यों जुदा है दोनों का बैटिंग स्टाइल

Salman Butt: सलमान बट का कहना है कि मोहम्मद रिजवान पर पूरी पाक टीम निर्भर करती है, इसलिए वह सोच समझकर बल्लेबाजी करते हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव को इस बात की टेंशन नहीं रहती है.

Mohammad Rizwan And Suryakumar Yadav: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट (Salman Butt) ने ICC T20I रैंकिंग्स में नंबर-1 और नंबर-2 बल्लेबाजों की बैटिंग स्टाइल में एक खास फर्क बताया है. उन्होंने कहा है कि टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) थोड़ा दबाव में खेलते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उनके बाद टीम में कोई नहीं है जबकि नंबर-2 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) निडर होकर बल्लेबाजी करते हैं.

अपने यू-ट्यूब चैनल पर सलमान बट ने कहा, 'दोनों बल्लेबाज खूब रन बना रहे हैं. दोनों के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती. दोनों का खेलने का अंदाज अलग-अलग है. रिजवान जानते हैं कि उनके बाद कोई नहीं है और सर्यूकुमार के पास पहले और बाद में कई बड़े नाम हैं.'

सलमान बट कहते हैं, 'रिजवान अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं. उन पर पूरी टीम निर्भर है. दूसरी तरफ सूर्यकुमार हैं जो गजब के शॉट लगा रहे हैं. वह दबाव में नहीं खेलते क्योंकि भारत की बैटिंग लाइन-अप में दिग्गज भरे पड़े हैं.'

T20I रैंकिंग में नंबर-1 और 2 पर काबिज हैं रिजवान और सूर्या
ICC T20I रैंकिंग में मोहम्मद रिजवान 853 अंक के साथ टॉप पर काबिज हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव रिजवान से केवल 15 अंक पीछे हैं. रिजवान इस वक्त जबरदस्त लय में हैं. वह पिछले 10 टी20 इंटरनेशनल में 6 फिफ्टी जड़ चुके हैं. वह पाकिस्तान की बैक बोन बने हुए हैं. हालांकि कई बार रिजवान को धीमी बल्लेबाजी के लिए आलोचना का शिकार भी होना पड़ा है.

इधर, सूर्यकुमार अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. वह आते ही बड़े-बड़े शॉट खेलकर विपक्षी गेंदबाजों को हतोत्साहित करने में माहिर हैं. T20I में उनका स्ट्राइक रेट 177+ है. वह पिछले 10 मैचों में 4 फिफ्टी लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें...

Watch: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हो गई अंबाती रायडू और शेल्डन जैक्सन की भिड़ंत, क्रुणाल पांड्या ने किया बीच-बचाव

Watch: दलेर मेंहदी के गीत पर झूमे भारतीय खिलाड़ी, ऐसे मनाया दक्षिण अफ्रीका को हराने का जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget