एक्सप्लोरर

Shane Warne Death: शेन वॉर्न की मौत से सदमे में सचिन तेंदुलकर, बोले- भारतीयों के दिल में तुम्हारी खास जगह

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉर्न की मौत के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर है. जिसके बाद सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर इस पर अपनी दुख व्यक्त किया है.

Shane Warne Death: थाइलैंड में छुट्टियां मनाने गए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स में शुमार शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके मैनेजमेंट का कहना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. उनकी मौत की खबर आने के बाद से ही पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. जिसके बाद भारत के भी कई दिग्गज खिलाड़ियों ने शेन वॉर्न की मौत पर अपना दुख व्यक्त किया है.

एक वक्त क्रिकेट के मैदान पर शेन वॉर्न की गेंदों को अपना शिकार बना चुके भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने उनकी मौत पर अपना दुख व्यक्त किया है. सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर बताया है कि वह इस खबर से काफी ज्यादा शौक्ड रह गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा 'शॉक्ड, स्तब्ध और दुखी हूं. आपको याद करेंगे वॉर्नी. आपके साथ मैदान पर उसके बाहर कोई भी पल खराब नहीं रहा. हमेशा आपकी ऑन फील्ड और ऑफ फील्ड यादों को संजोए रखेंगे. भारत और भारतीयों के दिलों में आपके लिए खास स्थान रहा है.'

सचिन के अलावा पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने शेन वॉर्न की तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, "यकीन नहीं कर सकता. महान स्पिनरों में से एक, स्पिन को कूल बनाने वाले सुपरस्टार शेन वॉर्न नहीं रहे. उनके परिवार, दोस्तों, दुनिया भर में उनके फैंस के प्रति मेरी संवेदनाएं." इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का कहना है कि 'यह बिल्कुल अविश्वसनीय है. शब्दों से परे हैरान. एक किंवदंती और खेल को सुशोभित करने वाले सबसे महान खिलाड़ियों में से एक.. बहुत जल्दी चले गए... उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना.'

बता दें कि दुनिया को अपनी गेंदों के जाल में फंसाने वाले शेन वॉर्न ने एक बार कहा था कि सचिन तेंदुलकर उनके सपने में आकर उनकी गेंदों पर छक्के मारते दिखाई देते हैं. दरअसल शारजाह की 1998-99 की वनडे सीरीज में सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के छक्के छुड़ा दिए थे. इस दौरान उन्होंने शेन व़ॉर्न की भी जमकर धुनाई की थी. शेन व़ॉर्न ने उस वक्त कहा था कि जब मैं बेड पर जाता हूं मुझे सपने आते हैं कि सचिन मेरे सिर के ऊपर से छक्का मार रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Shane Warne Death: जब शेन वॉर्न के लिए खौफ बन गए थे सचिन तेंदुलकर, कहा था- वो मेरे सपने में आते हैं

Shane Warne Death: इंग्लैंड का हेड कोच बनना चाहते थे शेन वॉर्न, कुछ दिन पहले ही बताया था फ्यूचर प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट प्रैक्टिस नेट, अंदर बना पूल और जिम... ऐसा है स्मृति मंधाना का आलीशान घर
प्राइवेट प्रैक्टिस नेट, पूल और जिम... ऐसा है स्मृति मंधाना का आलीशान घर
वेस्टइंडीज सीरीज के बाद टीम इंडिया से बाहर 3 धुरंधर, दोबारा मौका मिलना मुश्किल
वेस्टइंडीज सीरीज के बाद टीम इंडिया से बाहर 3 धुरंधर, दोबारा मौका मिलना मुश्किल
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget