एक्सप्लोरर

Shane Warne Death: इंग्लैंड का हेड कोच बनना चाहते थे शेन वॉर्न, कुछ दिन पहले ही बताया था फ्यूचर प्लान

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर रहे शेन वॉर्न का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया.

Shane Warne Death: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर रहे शेन वॉर्न का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. वॉर्न थाईलैंड में थे और वहीं उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम का हेड कोच बनने की इच्छा ज़ाहिर की थी. वह एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की बुरी तरह हार से निराश थे, और इंग्लिश टीम की मदद करना चाहते थे. 

एशेज में ऑस्ट्रेलिया से मिली 4-0 की करारी हार के बाद इंग्लैंड के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड को पद से हटा दिया गया था. इसके बाद स्काई स्पोर्ट्स के क्रिकेट पोडकास्ट पर बातचीत में शेन वॉर्न ने 26 फरवरी को कहा था, "यह इंग्लैंड का कोच बनने का बहुत सही समय है. मैं यह सोचता हूं कि मैं यह काम बहुत अच्छे से कर सकता हूं. इंग्लैंड में बहुत सारे अच्छे खिलाड़ी हैं. इस टीम में बहुत गहराई है. लेकिन उन्हें कुछ मुलभूत बातें सही करने की जरूरत है. मैं इंग्लैंड का कोच बनना पसंद करूंगा."

शानदार रहा था शेन वॉर्न का इंटरनेशनल करियर

अपने 19 साल के इंटरनेशनल करियर में गेंद को अपनी अंगुलियों पर नचाने वाले शेन वॉर्न का इंटरनेशनल करियर बेहद शानदार रहा. 13 सितंबर, 1969 को जन्में शेन वॉर्न ने 1992 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. उन्होंने सालों क्रिकेट के सभी फॉर्मेट पर राज किया. बड़े बड़े बल्लेबाज वॉर्न की गुगली को समझने में फेल हो जाते थे. शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट और 194 वनडे खेले. टेस्ट में उनके नाम 708 विकेट हैं. वहीं वनडे में वॉर्न ने 293 विकेट अपने नाम किए. वॉर्न ने 2007 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला.

यह भी पढ़ेें-

Shane Warne Death: दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का थाइलैंड में 52 साल की उम्र में निधन, शोक में डूबा खेल जगत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget