अर्जुन तेंदुलकर के बनाए नाश्ते को ‘पापा’ सचिन ने बताया अब तक का सबसे अच्छा ब्रेकफास्ट


नई दिल्ली: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी शेयर की है. सचिन ने ये सेल्फी नाश्ते की प्लेट के साथ खींची है और इसे अब तक का सबसे अच्छा नाश्ता भी बताया है.
दरअसल सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पापा के लिए नाश्ता बनाया, जिसकी तस्वीर सचिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है.
सेल्फी के साथ सचिन ने एक बहुत ही प्यारी बात भी लिखी. सचिन ने लिखा, “बिस्तर पर नाश्ता कर रहा हूं. मेरे बेटे अर्जुन ने नाश्ता बनाया है. अब तक का सबसे अच्छा नाश्ता.”
सचिन दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेटरों में शुमार किए जाते हैं. आपको बता दें कि सचिन ने अपने क्रिकेट करियर में 100 शतक लगाए हैं, ये कारनामा उनके अलावा दुनिया में अब तक कोई और बल्लेबाज नहीं कर सका है.
गौरतलब है कि सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता की तरह ही एक क्रिकेटर ही बनना चाहते हैं. रिटायरमेंट के बाद सचिन अक्सर ही अपने परिवार के साथ फुर्सत के पल बिताते हुए नजर आ जाते हैं. अब सचिन ने बेटे के बनाए हुए नाश्ते की तारीफ की है तो सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो रही है.
















