एक्सप्लोरर

IND vs SA: केएल राहुल के 'फैन' हुए सचिन तेंदुलकर, कहा- 'यह तब होता है जब आप...'

Sachin Tendulkar: केएल राहुल ने 137 गेंदों पर 101 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 4 छक्के जड़े. वहीं, भारतीय टीम पहली पारी में 245 रनों पर ऑलआउट हुई.

Sachin Tendulkar On KL Rahul: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शतक बनाया. केएल राहुल ने 137 गेंदों पर 101 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 4 छक्के जड़े. वहीं, अब केएल राहुल के शतक पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिएक्शन आया है. सचिन तेंदुलकर ने पोस्ट में लिखा- अच्छा खेले केएल राहुल. मुझे जिस बात ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया, वह है केएल राहुल की सोच. इसके अलावा फुटवर्क सटीक और आश्वस्त बेहतरीन था. यह तब होता है कि जब आप बतौर बल्लेबाज सही सोच रहे होते हैं.

'इस टेस्ट के लिहाज से केएल राहुल की सेंचुरी बहुत अहम'

मास्टर ब्लास्टर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है- इस टेस्ट के लिहाज से केएल राहुल की सेंचुरी बहुत अहम है. भारतीय टीम ने 245 रनों का स्कोर बनाया. इस स्कोर से टीम इंडिया खुश होगी. दरअसल, पहले दिन एक वक्त भारतीय टीम जिस स्थिति में थी, वहां से 245 रनों तक पहुंचना अच्छा स्कोर माना जाएगा.

'साउथ अफ्रीकी टीम अपनी गेंदबाजी से खुश नहीं होगी'

सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज नांन्द्रे बर्गर और गेराल्ड कोएट्जी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि नांन्द्रे बर्गर और गेराल्ड कोएट्जी साउथ अफ्रीका के लिए अच्छी खोज है. लेकिन मुझे लगता है कि साउथ अफ्रीकी टीम अपनी गेंदबाजी से खुश नहीं होगी. खासकर, इस हालात के मद्देनजर. बताते चलें कि टीम इंडिया की पहली पारी 245 रनों पर सिमट गई. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका का स्कोर लंच तक 1 विकेट पर 49 रन है. साउथ अफ्रीका के लिए डीन एल्गर और टॉनी डी जॉर्जी क्रीज पर हैं. वहीं, एडन मार्करम पवैलियन लौट चुके हैं. एडन मार्करम को मोहम्मद सिराज ने आउट किया.

ये भी पढ़ें-

IND vs SA 1st Test: 245 रनों पर सिमटी भारतीय पारी, केएल राहुल ने जड़ा शतक; रबाडा ने 5 और बर्गर ने झटके 3 विकेट

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा
हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
श्रेयस अय्यर ने इन 6 खिलाड़ियों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, चौथा टी20 बुरी तरह हारे
श्रेयस अय्यर ने इन 6 खिलाड़ियों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, चौथा टी20 बुरी तरह हारे
IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget