एक्सप्लोरर

अपनी बल्लेबाजी से सोशल मीडिया पर बच्चे ने फैलाई सनसनी, सचिन तेंदुलकर के साथ प्रैक्टिस का मिला मौका

पांच साल के बल्लेबाज एस.के शाहिद की बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शाहिद को सचिन तेंदुलकर के साथ पांच दिन तक अभ्यास करने का अवसर मिला है.

पांच साल के बल्लेबाज एस.के शाहिद की बल्लेबाजी का वीडियो उनके माता पिता ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद उन्हें न केवल लाखों लोगों की प्रशंसा मिली बल्कि हाल में अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के साथ पांच दिन तक अभ्यास करने का अवसर भी मिला. शाहिद के पिता एक हेयर सैलून में काम करते हैं. उन्होंने पिछले महीने अपने बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया था जिसने अंतरराष्ट्रीय मीडिया और दिवंगत शेन वॉर्न का ध्यान भी आकर्षित किया. वॉर्न ने इस बच्चे को शुभकामनाएं भी दी थी. वॉर्न का पिछले सप्ताह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था.

इस वीडियो ने शाहिद के आदर्श तेंदुलकर का ध्यान भी अपनी तरफ खींचा और फिर कुछ दिनों में कोलकाता के इस बच्चे को यहां तेंदुलकर मिडिलसेक्स ग्लोबल अकादमी में अभ्यास का मौका दिया गया. तेंदुलकर ने स्वयं इस युवा बल्लेबाज को कुछ गुर सिखाये. शाहिद के पिता शेख शमशेर ने शुक्रवार को पीटीआई से कहा, ‘‘मेरा बेटा पांच साल का है. उसके आदर्श सचिन सर हैं और उनसे मिलना उसका सपना था. वह क्रिकेटर बनना चाहता है. बस उन्हें देखना उसका सपना था, लेकिन सचिन सर ने जो किया, उसके लिये शुक्रिया कहना भी कम है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो अपलोड किया था जिसे ऑस्ट्रेलियाई चैनल फॉक्स स्पोर्ट्स ने भी ट्वीट किया तथा उसमें तेंदुलकर, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान और दिवंगत शेन वॉर्न को टैग किया था. हमें लगता है कि तेंदुलकर ने वह वीडियो देखा और फिर उनकी टीम के सदस्य ने हमसे संपर्क किया.’’

शाहिद और उनके परिवार के मुंबई दौरे का पूरा खर्च तेंदुलकर ने वहन किया.

यह भी पढ़ें : IND vs SL: रविंद्र जडेजा के पास 'डबल धमाल' करने का मौका, डे-नाइट टेस्ट में बना सकते हैं एक साथ दो रिकॉर्ड

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े लसिथ मलिंगा, टीम ने बनाया फास्ट बॉलिंग कोच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने भारतीयों ने लिए 500 विकेट? लिस्ट हैरान कर देगी
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
वनडे और टी20 में दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज भारतीय, देखें टेस्ट में बेस्ट कौन?
वनडे और टी20 में दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज भारतीय, देखें टेस्ट में बेस्ट कौन?

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget