एक्सप्लोरर

जब Sachin Tendulkar के आगे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने टेक दिए थे घुटने, 'मास्टर ब्लास्टर' ने जड़ा था दोहरा शतक

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच में नाबाद दोहरा शतक जड़ा था. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज उनसे काफी परेशान हो गए थे.

Sachin Tendulkar Double Century In Sydney Test: जब भारत के किसी मैच में सचिन तेंदुलकर मैदान पर उतरते थे तो स्टेडियम में एक समय तक 'सचिन...सचिन' की आवाज सुनाई देना सामान्य हो गया था. यह वह मुकाम था जो सचिन ने कड़ी मेहनत और लगन से हासिल किया था. उन्होंने 1989 में डेब्यू किया और फिर अपने प्रदर्शन के दम पर दुनिया में छा गए. सचिन को कई बार घनघोर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने बल्ले से लोगों को करारा जवाब दिया. सचिन की एक ऐसी ही पारी उनके फैंस हमेशा याद रखेंगे. पढ़िए वह किस्सा जब सचिन के सामने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने घुटने टेक दिए थे...

साल 2003. भारतीय क्रिकेट टीम सौरव गांगुली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया पहुंची. दिसंबर का महीना था और दादा टीम इंडिया के सॉलिड कप्तान. यहां चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी थी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 दिसंबर से खेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ रहा. दूसरे में टीम इंडिया ने 4 विकेट से शानदार जीत हासिल की. लेकिन तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने उलटफेर करते हुए मैच जीत लिया. अब बारी थी सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच की.

सिडनी का मैदान. तारीख 2 जनवरी. दादा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया. भारत के लिए आकाश चोपड़ा और वीरेंद्र सहवाग ओपनिंग करने आए. सहवाग ने 115 गेंदों का सामना किया और आउट हो गए. उन्होंने 72 रनों की अच्छा पारी खेली. सहवाग आउट हुए राहुल द्रविड़ क्रीज पर पहुंचे. उन्होंने 82 गेंदों का सामना करते हुए 38 रन बनाए और आउट हो गए. टीम इंडिया के ये दोनों बड़े विकेट गिलेस्पी ने झटके. 

Watch Video कितनी आसानी से Rishabh Pant ने रबाडा को गिफ्ट कर दिया अपना विकेट, देखें वीडियो

अब बारी थी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की. सचिन बैटिंग करने क्रीज पर पहुंचे. वे इस पारी में ऐसा खेले कि ऑस्ट्रेलियाई खेमे के गेंदबाजों की हालत खराब हो गई. ऑस्ट्रेलिया की इस टीम में ब्रेट ली और जेसन गिलेस्पी जैसे खतरनाक गेंदबाज थे. लेकिन कोई भी गेंदबाज सचिन को आउट नहीं कर सका. सचिन ने 436 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 241 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 33 चौके जड़े. अगर सचिन के क्रीज पर खड़े होने के टाइम को देखें तो वे करीब 613 मिनट तक खेले. इस पारी में वीवीएस लक्ष्मण ने उनका पूरा साथ दिया था. लक्ष्मण ने 178 रन बनाए थे.

IND vs SA: टीम इंडिया के लिए 'लकी' है वांडरर्स का मैदान, पिछले 26 सालों में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया, रिकॉर्ड हैरान कर देंगे

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया था. भारत ने पहली ही पारी में कुल 705 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. इस दौरान टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाए थे. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 474 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. दूसरी पारी में भारत ने 211 रन बनाकर फिर से पारी घोषित की. मैच के आखिरी दिन तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 357 रन बनाए थे. इस मैच के लिए सचिन 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 2nd Test Live Score: लगातार दूसरे मैच में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, जडेजा के साथ क्रीज पर मौजूद
Live: लगातार दूसरे मैच में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, जडेजा के साथ क्रीज पर मौजूद
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget