एक्सप्लोरर

World Cup 2023: मास्टर-ब्लास्टर के वर्ल्ड कप आंकड़ों से बहुत पीछे हैं किंग कोहली, जानें कितना है फासला

ICC World Cup 2023 Sachin vs Virat Stats: वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली रन, शतक, अर्धशतक, बल्लेबाजी औसत और स्ट्राइक रेट जैसे आंकड़ों में मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से बेहद पीछे हैं.

World Cup 2023 Stats: वनडे क्रिकेट में विराट कोहली यूं तो सचिन तेंदुलकर के कुछ रिकॉर्ड्स तोड़ने के काफी करीब हैं, लेकिन वर्ल्ड कप के आंकड़ों में वह मास्टर-ब्लास्टर से बहुत पीछे हैं. इन दोनों दिग्गजों के वर्ल्ड कप आंकड़ों में लंबा फासला है.

सचिन तेंदुलकर वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. सचिन ने साल 1992 से लेकर 2011 तक कुल 6 वर्ल्ड कप खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 45 मैचों में 56.95 की बल्लेबाजी औसत से 2278 रन बनाए. वर्ल्ड कप में सचिन का स्ट्राइक रेट भी 89 रहा. इसके साथ ही सचिन ने वर्ल्ड कप में कुल 6 शतक और 15 अर्धशतक जड़े. वर्ल्ड कप में शतक और अर्धशतक जड़ने के मामले में भी वह पहले नंबर पर हैं.

उधर, विराट कोहली भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. हालांकि सचिन से वह बहुत पीछे हैं. विराट कोहली ने साल 2011 से 2019 के बीच कुल तीन वर्ल्ड कप खेले और इस दौरान 26 मुकाबलों में उन्होंने 1030 रन बनाए. यानी सचिन से वह पूरे 1248 रन पीछे हैं. यह इतना फासला है जिसे तय करने के लिए किंग कोहली को अगला वर्ल्ड कप भी खेलना होगा.

बल्लेबाजी औसत और स्ट्राइक रेट के मामले में भी कोहली मास्टर-ब्लास्टर से पीछे रहे हैं. कोहली का वर्ल्ड कप में बल्लेबाजी औसत 46.81 और स्ट्राइक रेट 86.70 रहा है. शतक और अर्धशतक के मामले में तो विराट काफी पीछे हैं. विराट कोहली अब तक वर्ल्ड कप में महज दो शतक और 6 अर्धशतक जड़ पाए हैं.

वनडे में सचिन के शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं विराट
सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन (18426) और सबसे ज्यादा शतक (51) बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वहीं विराट कोहली के खाते में अब तक 13083 रन और 47 शतक हैं. हालांकि बल्लेबाजी औसत और स्ट्राइक रेट में विराट के आंकड़े सचिन से बेहतर हैं.

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023: मिचेल स्टार्क बन सकते हैं वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget