एक्सप्लोरर

IND vs AUS 4th T20I: टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन जड़ने वाले भारतीय बने ऋतुराज गायकवाड़, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

Ruturaj Gaikwad: ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने टी20 करियर में 4000 रन पूरे कर लिए. खास बात यह रही कि उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों में सबसे कम पारियां खेलते हुए यह आंकड़ा छुआ है.

Ruturaj Gaikwad 4000 T20 Runs: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रायपुर टी20 मुकाबले में 7 रन बनाते ही ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. वह अब भारत के सबसे तेज 4000 टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने महज 116 पारियों में इस आंकड़े को छुआ है. इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम दर्ज था. केएल ने 117 पारियों में टी20 क्रिकेट में 4000 रन पूरे किए थे. 

ऋतुराज ने इन 116 पारियों में 100 पारियां आईपीएल व अन्य घरेलू टूर्नामेंट के मुकाबलों में खेली हैं, वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी16 पारियां आई हैं. उन्होंने अब तक खेले गए टी20 मुकाबलों में कुल 5 शतक जमाए हैं. पिछले मैच में ही उन्होंने ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली थी. टी20 क्रिकेट में ऋतुराज का बल्लेबाजी औसत 38+ और स्ट्राइक रेट 139+ है.

टी20 में सबसे तेज 4000 रन क्रिस गेल के नाम
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन बनाने वालों में टॉप पर हैं. यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने 109 मैचों की 107 पारियों में ही 4000 रन जड़ डाले थे. साल 2012 में उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया था. 11 साल बाद भी उनका यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है. बता दें कि टी20 क्रिकेट में सबसे पहले चार हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी वहीं हैं.

ऋतुराज गायकवाड़ का इंटरनेशनल करियर
ऋतुराज गायकवाड़ ने जुलाई 2021 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. टी20 मुकाबले से ही उनके करियर की शुरुआत हुई. यह मुकाबला कोलंबो में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ ही खेला गया था. ढाई साल के अपने इस छोटे से इंटरनेशनल करियर में गायकवाड़ को अब तक 18 टी20 मुकाबले खेलने का ही मौका मिला. दरअसल, नियमित तौर पर बेहतर प्रदर्शन न कर पाने और चोट के चलते वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे.

अब तक उनके नाम 450+ टी20 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं. टी20 इंटरनेशनल में गायकवाड़ का बल्लेबाजी औसत 38+ और स्ट्राइक रेट 144+ रहा है. गायकवाड़ वनडे में भी डेब्यू कर चुके हैं. इन्होंने 4 वनडे मुकाबले खेले हैं और 106 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें...

R Ashwin: 'हर कोई कहेगा कि धोनी सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं लेकिन रोहित शर्मा..' आर अश्विन ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget