एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: 'खेलने से पहले 100 बार वीडियो देखी...', रोहित शर्मा ने सुनाई डेल स्टेन से खौफ की कहानी

Dale Steyn: रोहित शर्मा ने बताया कि कैसे उन्होंने डेल स्टेन को फेस करने से पहले उनकी वीडियो 100 बार देखी थी. डेल स्टेन ने रोहित शर्मा समेत कई दिग्गज बल्लेबाज़ों को परेशान किया.

Rohit Sharma On Dale Steyn: रोहित शर्मा मौजूदा वक़्त में दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक हैं. कोई भी गेंदबाज़ रोहित शर्मा को बॉलिंग करने से पहले एक बार ज़रूर सोचता है. हिटमैन कहे जाने वाले रोहित किसी भी गेंदबाज़ को आड़े हाथों लेने की काबीलियत रखते हैं. लेकिन डेल स्टेन ऐसे तेज़ गेंदबाज़ थे, जिनसे खुद रोहित शर्मा डरते थे. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन ने कई बल्लेबाज़ों को परेशान किया, जिसमें रोहित शर्मा भी शामिल हैं. 

रोहित शर्मा ने 'दुबई आई 103.8' पर बात करते हुए डेल स्टेन से खौफ की कहानी बताई. रोहित ने कहा कि अफ्रीकी पेसर को फेस करने से पहले उन्होंने 100 बार उनकी वीडियो देखी. इसके अलावा हिटमैन ने ये भी कहा कि उन्होंने स्टेन के सामने कुछ खास सफलता हासिल नहीं की. यानी, स्टेन अक्सर रोहित शर्मा हावी रहे. 

रोहित शर्मा ने स्टेन को लेकर बात करते हुए कहा, "बल्लेबाज़ी के लिए जाने से पहले मैंने 100 बार डेल स्टेन की वीडियो देखी. वह लीजेंड हैं और उन्होंने जो हासिल किया, वह देखने में शानदार है. उनके खिलाफ आना अच्छा था. मैंने उनके खिलाफ बहुत सफलता हासिल नहीं की, लेकिन मैंने अपनी लड़ाई का मज़ा लिया."

आईपीएल 2024 में फ्लॉप हो रहे हैं हिटमैन

इन दिनों खेले जा रहे आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बुरी तरह फ्लॉप होते दिख रहे हैं. उनके बल्ले से टूर्नामेंट में सिर्फ एक शतक निकला. इसके अलावा वह कई बार सिगंल डिजिट के स्कोर पर भी आउट हुए. उन्होंने सीज़न में अब तक 13 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 29.08 की औसत और 145.42 के स्ट्राइक रेट से 349 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक शतक निकला है, जबकि हिटमैन कोई अर्धशतक नहीं लगा सके हैं. 

अगर उनकी पिछली 6 पारियां देखी जाएं तो रोहित ने 20 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं किया. पिछली 6 पारियों में रोहित चार बार दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. इन परियों में उनका हाई स्कोर 19 रनों का रहा. 

 

ये भी पढ़ें...

RCB vs CSK Weather Forecast: बारिश में धुल जाएंगे बेंगलुरु के अरमान, मैच के दिन मौसम ने बढ़ाई टेंशन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget