एक्सप्लोरर

'ग्राउंड में घुटने पर बैठकर मैंने रितिका को प्रपोज किया था...', रोहित शर्मा ने खुद सुनाया ये किस्सा

Rohit sharma ritika sajdeh love story: रोहित शर्मा ने अब खुद खुलासा किया कि उन्होंने मैदान की पिच पर घुटनों के बल बैठकर रितिका सजदेह को प्रपोज किया था. इसके लिए उन्होंने खास प्लानिंग भी की थी.

Rohit Sharma-Ritika Sajdeh: टेस्ट क्रिकेट से हाल ही में रिटायरमेंट ले चुके रोहित शर्मा ने अब खुलासा किया कि उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कैसे रितिका सजदेह को प्रपोज करने का प्लान बनाया था. उन्होंने पिच पर घुटनों के बल बैठकर रितिका को शादी के लिए प्रपोज किया था. ये उन्होंने हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा के शो पर किया.

मेरा प्रपोजल रोमांटिक था

रोहित शर्मा ने कहा कि मेरा प्रपोजल रोमांटिक था. उन्होंने कहा, "मैं रितिका को वहां लेकर गया जहां मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था. ये मेरे लिए खाना लेकर आई थी, हमने साथ में खाना खाया और कहा कि चलो आइस क्रीम खाने चलते हैं. हम कार में बैठकर मरीन ड्राइव से निकले, दादर, बांद्रा, वर्ली आदि सब निकल गया तो इसने मुझसे पूछा कहां है यार आइस क्रीम? तो मैंने रितिका से कहा कि बोरीवली में एक अच्छा आइस क्रीम वाला है, जहां मैं पहले रहा करता था. तब हम ग्राउंड पर पहुंचे."

घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज

रोहित शर्मा ने आगे कहा, "ग्राउंड पर आंध्र था, मैंने अपने दोस्तों को पहले ही बोलकर रखा था कि सेटअप करके रखना. जब मैं ये करूं तो इस मोमेंट को रिकॉर्ड कर लेना. मैंने अपनी कार को ग्राउंड के बीच में लगाया. पिच पर मैं घुटनों पर बैठा और फिर इन्हे प्रपोज किया."

रोहित शर्मा ने बताया कि 2008 में हम पहली बार मिले थे, और फिर अच्छे दोस्त बन गए थे. "ये मेरे लिए खाना लेकर आती थी, क्योंकि मुझे होटल का खाना अच्छा नहीं लगता था. 2013 में हम दोनों को एहसास हुआ कि ये दोस्ती से बढ़कर है, हालांकि हमारे दोस्तों को पहले भी लगता था कि हम दोनों के बीच कुछ चल रहा है लेकिन पहले ऐसा कुछ था नहीं."

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की थी. अभी दोनों के 2 बच्चे हैं. 30 दिसंबर 2018 को उनकी बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने समाइरा रखा. 15 नवंबर 2024 को उनके बेटा है, जिसका नाम उन्होंने अहान (Ahaan) रखा.

रोहित शर्मा ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, वह अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में खेलेंगे. उनकी कप्तानी में भारत ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता और पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
कौन हैं शिप्रा शर्मा? कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय संग लिए सात फेरे, 3 घंटे चली विवाह की रस्म
कौन हैं शिप्रा शर्मा? कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय संग लिए सात फेरे, 3 घंटे चली विवाह की रस्म
5 दिनों में 1700 फ्लाइट्स रद्द, 12% शेयर गिरे, आखिर इंडिगो पर ही आफत क्यों, बाकी एयरलाइंस कैसे बच गईं?
5 दिनों में 1700 फ्लाइट्स रद्द, 12% शेयर गिरे, आखिर इंडिगो पर ही आफत क्यों, बाकी एयरलाइंस कैसे बच गईं?
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: IndiGo को लेकर बढ़ी हलचल....पूरा देश परेशान!| Seedha Sawal | Indigo News
Indigo Flight News Today: कैंसिल उड़ान...पब्लिक परेशान! | ABP Report | ABP News
Indigo Flight Ticket Cancellation: इंडिगो की गलती.. भुगत रहे यात्री! | Mahadangal With Chitra
Khabar Gawah Hai: रुकी इंडिगो की उड़ान, यात्री परेशान! | IndiGo Flights Cancellations | DGCA
Indigo की फ्लाइट कैंसिल होते ही आसमान छूने लगे हवाई सफर के टिकटों का दाम । Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
कौन हैं शिप्रा शर्मा? कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय संग लिए सात फेरे, 3 घंटे चली विवाह की रस्म
कौन हैं शिप्रा शर्मा? कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय संग लिए सात फेरे, 3 घंटे चली विवाह की रस्म
5 दिनों में 1700 फ्लाइट्स रद्द, 12% शेयर गिरे, आखिर इंडिगो पर ही आफत क्यों, बाकी एयरलाइंस कैसे बच गईं?
5 दिनों में 1700 फ्लाइट्स रद्द, 12% शेयर गिरे, आखिर इंडिगो पर ही आफत क्यों, बाकी एयरलाइंस कैसे बच गईं?
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
नेटफ्लिक्स ने उसे बहुत महंगे दामों में खरीद लिया है जिसकी फिल्में आप सैकड़ों बार देख चुके होंगे
नेटफ्लिक्स ने उसे बहुत महंगे दामों में खरीद लिया है जिसकी फिल्में आप सैकड़ों बार देख चुके होंगे
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
Embed widget