एक्सप्लोरर

Rohit Sharma on Virat Kohli: विराट के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर हैरान हैं रोहित शर्मा, कही ये बात

Rohit Sharma on Virat Kohli: विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर रोहित शर्मा ने इंस्टा पर अपने पूर्व कप्तान के साथ एक फोटो शेयर की है.

Rohit Sharma on Virat Kohli: विराट कोहली के अचानक टेस्ट कप्तानी छोड़ने के फैसले पर टी-20 और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हैरानी जताई है. इसके साथ ही उन्होंने अपने पूर्व कप्तान को आगे के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं. रोहित ने लिखा है, 'हैरान हूं, लेकिन कप्तान के तौर पर एक सफल कार्यकाल के लिए आपको बधाई देता हूं. आगे के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

गौरतलब है कि टी-20 और वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ चुके विराट कोहली अब टेस्ट मैचों में भी कप्तान नहीं रहेंगे. उन्होंने शनिवार शाम एक ट्वीट के जरिए कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया. दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज में मिली हार के एक दिन बाद आया उनका यह फैसला हर किसी को हैरान कर देने वाला था.

BCCI ने विराट को वनडे टीम की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को सौंपी थी कमान
विराट कोहली ने पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था. इसके बाद BCCI ने उन्हें वनडे मैचों की कप्तानी से भी हटा दिया था. इसके पीछे तर्क दिया गया था कि बोर्ड सीमित ओवरों के क्रिकेट में एक ही कप्तान रखना चाहता है. अब क्यूंकि विराट टी-20 के कप्तान नहीं हैं, इसलिए उन्हें वनडे की कप्तानी से भी हटाया जा रहा है. BCCI ने सीमित ओवरों के इन दोनों फार्मेट की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंप दी है.

यह भी पढ़ें.. IND vs SA Test Series: टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार हुआ ऐसा, बिना शतक लगाए एक टीम ने 2+ शतक लगाने वाली टीम को सीरीज में दी मात

पिछले साल रोहित और विराट के बीच आई थी मतभेद की खबरें
विराट के टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद से ही रोहित शर्मा के साथ उनके मतभेद की खबरें आ रहीं थीं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह सामने आया था कि रोहित और विराट के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. यहां तक की रोहित के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने पर भी यह तर्क दिए जा रहे थे कि रोहित अब विराट के साथ क्रिकेट नहीं खेलना चाहते. हालांकि विराट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह साफ कर चुके हैं कि रोहित के साथ उनके कोई मतभेद नहीं हैं.

यह भी पढ़ें.. IND vs SA: सीरीज में एक बार भी 250 रन तक नहीं पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, फिर भी जीती बाजी, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान को हराकर फाइनल में श्रीलंका, रविवार को भारत से होगा महा-मुकाबला
पाकिस्तान को हराकर फाइनल में श्रीलंका, रविवार को भारत से होगा महा-मुकाबला
जसप्रीत बुमराह ने उगली आग, वैभव सूर्यवंशी का हुआ कड़ा इम्तिहान; टीम इंडिया तैयार 
जसप्रीत बुमराह ने उगली आग, वैभव सूर्यवंशी का हुआ कड़ा इम्तिहान
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा विराट कोहली का जलवा? DDCA से मिला जवाब 
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा विराट कोहली का जलवा? DDCA से मिला जवाब 
रोहित शर्मा के शो में इन क्रिकेटरों की दिखेगी मस्ती, कोच भी शामिल
रोहित शर्मा के शो में इन क्रिकेटरों की दिखेगी मस्ती, कोच भी शामिल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की महिलाओं में होड़', ब्रिक्स सम्मलेन का वीडियो वायरल
'PM मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की महिलाओं में होड़', ब्रिक्स सम्मलेन का वीडियो वायरल
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
Monsoon Home Tips: बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
Embed widget