एक्सप्लोरर

Rohit Sharma vs Trent Boult: ट्रेंट बोल्ट के सामने नहीं चलता हिटमैन का बल्ला, 13 पारियों में इतने खराब रहे हैं आकंड़े

IND vs NZ: रोहित शर्मा और ट्रेंट बोल्ट अब तक 13 वनडे मुकाबलों में आमने-सामने हुए हैं. यहां 4 बार बोल्ट ने रोहित को पवेलियन भेजा है.

IND vs NZ, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर आग उगल रहा है. फिलहाल, वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे पायदान पर चल रहे हैं. वह पिछले तीनों मुकाबलों में टीम इंडिया को ताबड़तोड़ शुरुआत देने में कामयाब रहे हैं. इस वर्ल्ड कप में वह 66 के बल्लेबाजी औसत और 137 के धमाकेदार स्ट्राइक से रन जड़ रहे हैं. रोहित के ये आंकड़े लाजवाब हैं और आज (22 अक्टूबर) न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी उनसे इसी तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद है. हालांकि कीवी टीम के खिलाफ इस उम्मीद के पूरा होने की गुंजाइश कम ही नजर आ रही है.

दरअसल, रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के आगे बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. बोल्ट के आगे उनका बल्ला कभी नहीं चल पाया है. यह दोनों 13 वनडे मुकाबलों में आमने-सामने हुए हैं और इस दौरान रोहित ने बोल्ट की कुल 137 गेंदों का सामना किया है. रोहित इन 137 गेंदों पर महज 89 रन बना सके हैं. यहां खास बात यह भी कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले हिटमैन आज तक बोल्ट को एक भी छक्का नहीं लगा पाए हैं.

इन 13 मुकाबलों में बोल्ट के सामने रोहित महज 64.96 के स्ट्राइक रेट से रन बना पाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत भी 22.25 ही रहा है. इस दौरान वह 4 बार बोल्ट का शिकार बने हैं. कुल मिलाकर रोहित के लिए आज के मैच में बोल्ट से पार पाना बड़ी चुनौती रहने वाला है.

धर्मशाला की पिच से भी मिलेगी बोल्ट को मदद
भारत और न्यूजीलैडं की टीमें आज धर्मशाला के मैदान में टक्कर लेंगी. यहां की पिच हमेशा से तेज गेंदबाजों की मददगार रही है. आज भी पिच पर फास्टर्स को स्पीड और मूवमेंट मिलेगा. ऐसे में नई गेंद के साथ बोल्ट का सामना करना रोहित शर्मा के लिए आसान रहने वाला नहीं है. फिर ट्रेंट बोल्ट वर्ल्ड कप 2023 में लाजवाब गेंदबाजी भी कर रहे हैं. 4 मैचों में उन्होंने महज 4.14 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की है. इस दौरान उन्होंने 5 विकेट भी चटकाए हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs NZ Playing 11: वर्ल्ड कप 2023 की सबसे बड़ी टक्कर के लिए कैसी होगी भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं...', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी, क्यों कह दिया ऐसा
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी
इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री, IPL 2026 में नहीं मिला था एक भी विकेट
इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री, IPL 2026 में नहीं मिला था एक भी विकेट
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें इसकी सभी जरूरी डिटेल्स
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें सभी डिटेल्स

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget