एक्सप्लोरर

IND vs NZ Playing 11: वर्ल्ड कप 2023 की सबसे बड़ी टक्कर के लिए कैसी होगी भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11?

NZ vs IND: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप मुकाबला आज दोपहर को खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया दो बदलाव के साथ उतर सकती है.

NZ vs IND Possible Playing 11: वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा घमासान आज (22 अक्टूबर) होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही दो टीमें आज दोपहर 2 बजे भिड़ने वाली हैं. दोनों ही टीमों ने अब तक इस वर्ल्ड कप में 4-4 मैच खेले हैं और सभी मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीते हैं. ऐसे में आज का यह मैच हाई वोल्टेज गेम रहने वाला है.

धर्मशाला में होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की कोशिश अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 के साथ मैदान में उतरने की थी लेकिन बदकिस्मती से दोनों टीमों का एक-एक बड़ा खिलाड़ी फिलहाल चोटिल है. टीम इंडिया से हार्दिक पांड्या अपना पैर मरोड़ बैठे हैं तो वहीं न्यूजीलैंड से केन विलियमसन अपना अंगूठा तुड़वा बैठे हैं. वैसे, कीवी टीम तो विलियमसन के बिना भी बैक टू बैक मुकाबले जीत रही है लेकिन टीम इंडिया में पांड्या का गैर मौजूद होना कितना असर डालेगा, यह देखना दिलचस्प होगा.

दो बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया!
हार्दिक पांड्या की चोट के कारण टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव तो तय है. लेकिन यह बदलाव एक खिलाड़ी तक सीमित नहीं है. यहां दो बदलाव अपेक्षित हैं. पहला तो हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को मौका मिलना लगभग तय है और दूसरा शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी एंट्री कर सकते हैं. दरअसल, इस वर्ल्ड कप में शार्दुल कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाए हैं और फिर हार्दिक के न होने के कारण गेंदबाजी में खलने वाली कमी वह पूरा नहीं कर पाएंगे, ऐसे में टीम इंडिया विशेषज्ञ स्विंग बॉलर मोहम्मद शमी को प्लेइंग-11 में आजमा सकती है.

उधर, न्यूजीलैंड की टीम में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है. टीम का तेज गेंदबाजी अटैक लाजवाब परफॉर्म कर रहा है. ऐसे में टिम साउदी को अभी भी बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी.

न्यूजीलैंड: डेवॉन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, टॉम लाथम (कप्तान, विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमैन, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट.

यह भी पढ़ें...

IND vs NZ Pitch Report: धर्मशाला में है भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर, यहां तेज गेंदबाजी असरदार; जानें पिच का पूरा मिजाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget