एक्सप्लोरर

Watch: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा ने कसी कमर, नेट्स में दिखाए तेवर; वीडियो वायरल 

Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा नेट्स में अभ्यास करते हुए नजर आए. रोहित ने अभ्यास में कई शानदार शॉट्स लगाए.

Rohit Sharma Practice Before Champions Trophy 2025: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में बुरी तरह फ्लॉप दिखाई दिए थे. हिटमैन ने सीरीज के तीन टेस्ट में सिर्फ 31 रन स्कोर किए थे. अब फरवरी-मार्च में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले रोहित शर्मा ने कमर कस ली है. भारतीय कप्तान टूर्नामेंट से पहले नेट्स में अभ्यास करते हुए नजर आए. 

रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए अभ्यास का वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा व्हाइट बॉल से अभ्यास कर रहे हैं. नेट्स के अंदर रोहित अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं. प्रैक्टिस में रोहित ने कुछ काफी अच्छे शॉट्स खेले. उन्होंने जमीनी शॉट्स खेले और कुछ हवाई फायर भी किए. 

वनडे में अच्छी है रोहित की फॉर्म

टेस्ट में फ्लॉप दिखने वाले रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने आखिरी वनडे सीरीज श्रीलंका के खिलाफ अगस्त में खेली थी. तीन मैचों की सीरीज में क्रमश: भारतीय कप्तान ने 58, 64 और 35 रन बनाए थे. 

बताते चलें कि चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होगी, लेकिन उससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलेगी. सीरीज में 5 टी20 और 3 वनडे मैच होंगे. टी20 इंटरनेशनल से तो रोहित शर्मा रिटायर हो चुके हैं, लेकिन वनडे सीरीज में वह नजर आ सकते हैं. अभी वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान नहीं हुआ है. यह टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आखिरी वनडे सीरीज होगी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

रोहित शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

गौरतलब है कि रोहित शर्मा भारत के लिए अब तक 67 टेस्ट, 265 वनडे और 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. टेस्ट की 116 पारियों में रोहित ने 4301 रन बना लिए हैं. इसके अलावा हिटमैन ने वनडे की 257 पारियों में 10866 रन और टी20 इंटरनेशनल की 151 पारियों में 4231 रन स्कोर किए हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

CT 2025: भारतीय फैंस के लिए गुड न्यूज! चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget