एक्सप्लोरर

Rohit Sharma Fitness: जल्द ही मैदान में वापसी करेंगे रोहित शर्मा! फिटनेस पर आया दिल खुश कर देने वाला अपडेट

Rohit Sharma Fitness: सीमित ओवर के क्रिकेट फार्मेट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल NCA में रिहैब कर रहे हैं.

Rohit Sharma Fitness: हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर रहे रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर एक अच्छी खबर आई है. एक रिपोर्ट में BCCI सूत्र के हवाले से कहा गया है कि रोहित शर्मा चोट से लगभग उबर गए हैं और वे जल्द ही मैदान में वापसी करेंगे.

BCCI सूत्र ने बताया, 'रोहित शर्मा का राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब अच्छा चल रहा है. उनके वेस्टइंडीज सीरीज तक ठीक होने की उम्मीद है. हालांकि सीरीज में अब महज तीन हफ्ते का ही समय बाकी है क्योंकि विंडीज टीम के खिलाफ पहला मैच छह फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा.'

BCCI की पॉलिसी के तहत हर एक खिलाड़ी को फिटनेस टेस्ट के लिए NCA में मौजूद रहना जरूरी है. इसी के बाद ही खिलाड़ियों को खेलने के लिए फिट होने का सर्टिफिकेट दिया जाता है. इस प्रक्रिया के बाद ही चयन समिती को किसी खिलाड़ी के उपलब्ध होने या न होने की सूचना दी जाती है.

IND vs SA Test Series: टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार हुआ ऐसा, बिना शतक लगाए एक टीम ने 2+ शतक लगाने वाली टीम को सीरीज में दी मात

दक्षिण अफ्रीका टूर से पहले हुई थी इंजरी
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से कुछ दिन पहले रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. दौरे की तैयारी के दौरान एक अभ्यास सत्र में उन्हें यह चोट लगी थी. इसके बाद उन्हें टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था. पिछले काफी वक्त से वे NCA में रिहैब कर रहे हैं. दिसंबर के आखिरी हफ्ते में ये खबर सामने आई थी कि विराट हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर रहे हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उपलब्ध रहेंगे लेकिन पूरी तरह चोट से न उबर पाने के कारण उन्हें प्रोटियाज के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर रहना पड़ा.

IND vs SA: सीरीज में एक बार भी 250 रन तक नहीं पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, फिर भी जीती बाजी, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

6 से 20 फरवरी के बीच होंगे 6 मैच
विंडीज टीम भारत दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगी. सभी मैच अलग-अलग वेन्यू (Venue) पर खेले जाने हैं. पहला वनडे 6 फरवरी को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाना है. इसके बाद अगले मुकाबले जयपुर, कोलकाता, कटक, विशाखापट्टनम, तिरुवनंतपुरम में खेले जाने हैं. यह सभी मुकाबले 6 से 20 फरवरी के बीच खेले जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live Score: कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट, अब जीत से 4 विकेट दूर भारत; दिनुशा क्रीज पर मौजूद
Live Score: कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट, अब जीत से 4 विकेट दूर भारत; दिनुशा क्रीज पर मौजूद
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर
जो रूट को चाहिए सिर्फ 78 रन, तोड़ देंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
जो रूट को चाहिए सिर्फ 78 रन, तोड़ देंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget