एक्सप्लोरर

Watch: मुंबई की रणजी टीम के साथ रोहित शर्मा ने की अभ्यास की शुरुआत, सामने आई तस्वीर 

Rohit Sharma: रोहित शर्मा मुंबई की रणजी टीम के साथ अभ्यास के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे. भारतीय कप्तान के अभ्यास की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Rohit Sharma Training With Mumbai Ranji: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारतीय कप्तान पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए थे. उन्होंने 3 मैचों में सिर्फ 31 रन स्कोर किए थे. अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली अगली टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा मुंबई की रणजी टीम के साथ अभ्यास करते हुए नजर आए. 

रणजी टीम के साथ रोहित शर्मा की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि रोहित टीम के साथ बैटिंग का अभ्यास कर रहे हैं. वह मंगलवार की सुबह (14 जनवरी) अभ्यास के लिए वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे. रणजी के जरिए भारतीय कप्तान फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे. 

रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण की शुरुआत 23 जनवरी से होगी. हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि क्या रोहित शर्मा रणजी के मुकाबलों में हिस्सा लेंगे या नहीं. गौर करने वाली बात यह है कि टीम इंडिया को 06 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है और फिर 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होगी. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि रणजी मुकाबलों को लेकर रोहित शर्मा क्या फैसला करते हैं. 

10 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलेंगे रोहित शर्मा

बता दें कि रोहित शर्मा ने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी का मैच करीब 10 साल पहले 2015 में मुंबई के लिए उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था. इसके बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी का कोई मुकाबला नहीं खेला. 

रोहित शर्मा का टेस्ट करियर 

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 67 टेस्ट खेल लिए हैं. इन मैचों की 116 पारियों में उन्होंने 40.57 की औसत से 4301 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 18 अर्धशतक निकल चुके हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 212  रनों का रहा है. 

 

ये भी पढे़ं...

'मेरी तुलना जसप्रीत बुमराह से मत करिए', कपिल देव ने दिया बड़ा बयान; वर्कलोड मैनेजमेंट पर की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: देवदत्त पडिक्कल की ऐतिहासिक पारी का अंत, भारत का 5वां विकेट गिरा
LIVE: देवदत्त पडिक्कल की ऐतिहासिक पारी का अंत, भारत का 5वां विकेट गिरा
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले बने तीसरे भारतीय
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले बने तीसरे भारतीय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget