एक्सप्लोरर

सिडनी टेस्ट में रोहित शर्मा को ड्रॉप करने के पीछे सिर्फ गौतम गंभीर का हाथ नहीं, ऊपर से लिया गया फैसला

Rohit Sharma: रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट से ड्रॉप किया गया. रोहित की जगह बुमराह भारत की कमान संभाल रहे हैं. रोहित को ड्रॉप करने का फैसला सिर्फ गौतम गंभीर का नहीं था बल्कि यह फैसला ऊपर से लिया गया.

Rohit Sharma IND vs AUS 5th Sydney Test: भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा को सिडनी में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पांचवें और आखिरी टेस्ट से ड्रॉप कर दिया गया. रोहित की जगह उपकप्तान जसप्रीत बुमराह सिडनी में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं. रोहित के ड्रॉप होने से पहले खबरें तेज थीं कि हेड कोच गौतम गंभीर और टीम के खिलाड़ियों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. इसके बाद माना जाने लगा कि गंभीर के फैसले पर ही रोहित को ड्रॉप किया गया, लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि हिटमैन को ड्रॉप करने के लिए ऊपर से फैसला आया. 

रेव स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट में बताया गया कि रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट से ड्रॉप करने का फैसला सिर्फ गौतम गंभीर का नहीं था, बल्कि चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर भी इस फैसले में शामिल हैं. रोहित का लगातार फ्लॉप होना उनके लिए मुश्किल बन रहा था और मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट के बाद उनको ड्रॉप करने की मांग तेज हो गई थी. 

रिपोर्ट में बताया गया कि चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से सलाह लेने के बाद हिटमैन को ड्रॉप करने का फैसला लिया गया. इस फैसले में सिलेक्शन कमेटी के बाकी लोगों को भी लूप में रखा गया. रिपोर्ट में आगे इस बात का भी जिक्र किया गया कि रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट खेलना चाहते थे, लेकिन गौतम गंभीर ने शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में वापस लाने का फैसला किया. मेलबर्न में खेले गए सीरीज के चौथे टेस्ट में गिल को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया था. 

सीरीज में फ्लॉप रहे रोहित शर्मा

बता दें कि रोहित शर्मा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीन मैच खेले, जिसमें वह बुरी तरह फ्लॉप दिखाई दिए. हिटमैन ने तीन मैचों की 5 पारियों में बैटिंग की, जिसमें उनका हाई स्कोर 10 रनों का रहा. 

 

ये भी पढ़ें...

Watch: सिडनी टेस्ट में अचानक गायब हुई बॉल, विराट कोहली ने पल भर में ढूंढ निकाली; वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: भारत की कुल बढ़त 200 के पार, मुश्किल में श्रीलंका
LIVE: भारत की कुल बढ़त 200 के पार, मुश्किल में श्रीलंका
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget