एक्सप्लोरर

क्यों फ्लॉप हो रही है रोहित शर्मा की कप्तानी? हरभजन सिंह ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Rohit Sharma Captaincy: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने बताया कि रोहित शर्मा की कप्तानी पर उनकी खराब बैटिंग फॉर्म का असर पड़ रहा है.

Harbhajan Singh On Rohit Sharma Captaincy: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में शिकस्त झेली. यह रोहित शर्मा के लिए भारतीय कप्तान के रूप में लगातार चौथी हार रही. इससे पहले टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार झेली थी. अब पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने बताया कि आखिर क्यों रोहित शर्मा की कप्तानी फ्लॉप हो रही है. 

भज्जी ने कहा कि बल्लेबाजी में उनकी खराब फॉर्म कप्तानी पर भी असर डाल रही है. आंकड़ों के जरिए देखा जाए तो हरभजन सिंह की बात काफी हद तक सही है. साल के शुरुआती 6 टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा ने 45.50 की औसत से 455 रन बनाए. इस दौरान टीम इंडिया ने 6 में से 5 टेस्ट में जीत दर्ज की. वहीं फिर अगले 6 टेस्ट में रोहित ने 23.66 की औसत से 142 रन बनाए. इस दौरान टीम इंडिया ने 6 में से 4 में ही जीत दर्ज की. 

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, "जब इतना बड़ा खिलाड़ी रन नहीं बनाता है, तो यह थोड़ी चिंता की बात बन जाती है. हम जानते हैं कि उनके पास काबीलियत है और उन्होंने भारत के लिए बहुत सारे रन बनाए हैं. हालांकि उन्होंने इस मैच में रन नहीं बनाए और पिछली सीरीज में भी नहीं बनाए थे. जब रन नहीं बनते हैं, तो बल्लेबाज पर दवाब आता है. हम नहीं चाहेंगे कि भारतीय कप्तान पर अपने रन बनाने का दबाव हो, क्योंकि इससे उनकी कप्तानी पर भी असर पड़ सकता है."

हरभजन सिंह ने आगे कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि वह फॉर्म में वापस आएं. ब्रिस्बेन जैसे दूसरे मैदानों की कंडीशन उन्हें ज्यादा सूट करती है. उन्हें इस मैच को पीछे छोड़कर यह सोचने की जरूरत है कि आगे क्या बेहतर किया जा सकता है और टीम कैसे बेहतर खेल सकती है क्योंकि टीम उनके फॉर्म से ज्यादा अहम है."

 

ये भी पढ़ें...

Rohit Sharma: क्या रोहित शर्मा हैं भारत के सबसे 'खराब' टेस्ट कप्तान? आंकड़ों ने किया हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: भारत की कुल बढ़त 200 के पार, मुश्किल में श्रीलंका
LIVE: भारत की कुल बढ़त 200 के पार, मुश्किल में श्रीलंका
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget