एक्सप्लोरर

Rohit Sharma Captaincy: रोहित शर्मा का कप्तानी रिकॉर्ड सबसे उम्दा, जीत का प्रतिशत देख उड़ जाएंगे होश

Rohit Sharma: 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबलों में कप्तानी करने वाले क्रिकेटर्स में रोहित शर्मा का जीत का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. उन्होंने अपनी कप्तानी में 73.45% मुकाबले जितवाए हैं.

Rohit Sharma As Captain: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे सफल कप्तान बन गए हैं. बतौर कप्तान जीत के प्रतिशत के आंकड़े देखें तो यह बात साफ हो जाती है. रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 73.45% मुकाबलों में जीत दिलाई है. उनके इस रिकॉर्ड के ईर्द-गिर्द कोई अन्य कप्तान नहीं ठहरता है.

100+ इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाले क्रिकेटर्स के जीत के प्रतिशत पर नजर डालें तो रोहित सबसे टॉप पर नजर आते हैं. रोहित ने अब तक 113 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की. यहां उन्होंने 83 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई. उनकी कप्तानी में भारत को केवल 26 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. यानी रोहित का बतौर कप्तान अपनी टीम को जीत दिलाने का प्रतिशत 73.45% रहा. इस मामले में वह भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और एमएम धोनी से तो आगे निकल ही गए हैं, साथ ही दुनियाभर के दिग्गज कप्तान भी उनके इस आंकड़े के आसपास नहीं हैं.

महान कप्तान रिकी पोंटिंग से भी आगे निकले  
इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीताने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम है. पोटिंग ने अपनी कप्तानी में कंगारू टीम को 324 में से 220 मुकाबले जिताए. लेकिन पोंटिंग का बतौर कप्तान जीत का प्रतिशत 67.9 ही रहा. इस मामले में रोहित अब काफी आगे निकल चुके हैं. वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है. उन्होंने 332 मैचों में भारत की कप्तानी की लेकिन वह केवल 178 मैचों में ही टीम को जीत दिला सके. यानी धोनी का विनिंग पर्सेंटेज 53.61 रहा.

विराट कोहली भी छूटे पीछे
रोहित शर्मा साल 2022 में विराट कोहली की जगह टीम इंडिया के परमानेंट कप्तान बनाए गए थे. तब से लेकर अब तक उन्होंने खासकर भारत में कोई सीरीज नहीं गंवाई है. विराट कोहली के कप्तानी रिकॉर्ड को भी वह बहुत पीछे छोड़ चुके हैं. कोहली ने 213 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की और इनमें से 135 मैचों में जीत दिलाई. यहां उनका जीत का प्रतिशत 63.38 रहा.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: राजकोट टेस्ट जीतकर WTC पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची टीम इंडिया, जानें इंग्लैंड का क्या है हाल

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
'केएल राहुल की थी सारी गलती...', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
'केएल राहुल की थी सारी गलती', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget