एक्सप्लोरर

Asia Cup 2022: दीपक हुडा के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव से नाखुश हैं रॉबिन उथप्पा, बोले- 'वह सातवें नंबर के बल्लेबाज नहीं'

Team India in Asia Cup: क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की आलोचना की है. उनके मुताबिक खिलाड़ियों को उनकी सही पोजीशन पर ही खिलाया जाना चाहिए.

Robin Uthappa: यूएई में चल रहे एशिया कप (Asia Cup 2022) में टीम इंडिया (Team India) बाहर होने की कगार पर है. सुपर-4 के शुरुआती दोनों मुकाबले हारने के बाद टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के आसार बेहद ही कम हैं. इस स्थिति में पहुंचने के बाद टीम इंडिया को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है. टीम चयन से लेकर गेम प्लानिंग और बल्लेबाजी क्रम तक, कई चीजों को लेकर टीम इंडिया की गलतियों को उजागर किया जा रहा है. इसी क्रम में विस्फोटक बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को लेकर सवाल उठाया है. वह खासकर दीपक हुडा (Deepak Hooda) को सातवें नंबर पर खिलाने से नाखुश नजर आए.

क्रिकइंफो पर बातचीत के दौरान उथप्पा ने कहा, 'आपको खिलाड़ियों को उनकी निश्चित पोजीशन पर खिलाना होगा. भारत ने पिछले मुकाबलों में खिलाड़ियों को उनके तय क्रम पर नहीं खिलाया. दीपक हुडा कोई फिनिशर नहीं हैं. न तो वह पहले कभी टीम इंडिया के लिए फिनिशर रहे और न ही IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उन्होंने फिनिशिंग का काम किया.'

उथप्पा ने कहा, 'आपने दीपक को एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में छठे और सातवें नंबर पर भेज दिया. ऐसा करके आपने खिलाड़ी पर दबाव बना दिया. वह एक हाई क्वालिटी प्लेयर हैं, जो किसी विशेष क्रम पर खेलने के अनुकूल हैं, उन्हें वहीं खिलाया जाना चाहिए.' उथप्पा ने इस दौरान टीम इंडिया द्वारा जरूरत से ज्यादा प्रयोग करने को भी गलत बताया. उन्होंने कहा, 'हम वह फिक्स करने की कोशिश कर रहे हैं जो टूटा ही नहीं है. हम बहुत ज्यादा सोच रहे हैं.'

नंबर-4 के बल्लेबाज हैं दीपक हुडा
दीपक हुडा आमतौर पर नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हैं. वह नंबर-3 पर भी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं. कई मौकों पर वह ओपनिंग भी कर चुके हैं. एशिया कप से पहले तक वह इन बल्लेबाजी क्रम पर खेलते हुए लगातार अच्छा स्कोर भी कर रहे थे लेकिन एशिया कप में पिछले दोनों मुकाबलों में वह 7वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे गए. यहां पाकिस्तान के खिलाफ वह 16 और श्रीलंका के खिलाफ महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

यह भी पढ़ें...

Suresh Raina Retires: जब रैना ने 25 गेंद पर जड़ डाले थे 87 रन, एक ओवर में लगाए थे 2 छ्क्के और 5 चौके 

Sunil Gavaskar: कोहली के हालिया बयान पर सुनील गावस्कर की दो टूक, 'कैसा मैसेज चाहते थे विराट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget