एक्सप्लोरर

Sunil Gavaskar: कोहली के हालिया बयान पर सुनील गावस्कर की दो टूक, 'कैसा मैसेज चाहते थे विराट'

Virat Kohli: विराट कोहली ने बयान में कहा था कि टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद उनके पास धोनी के अलावा किसी का मैसेज नहीं आया. इस पर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रिएक्शन दिया है.

Sunil Gavaskar on Virat Kohli: पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि जब उन्होंने टेस्ट कप्तानी छोड़ी थी, तब एमएस धोनी (MS Dhoni) के अलावा किसी अन्य ने उन्हें मैसेज नहीं किया था. विराट के इस बयान पर पिछले दो दिनों से चर्चा जारी है. अब महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने विराट के इस बयान पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है कि विराट कोहली को यह बताना चाहिए कि वह वह किस तरह के संदेश का इंतजार कर रहे थे. गावस्कर ने यह भी कहा कि विराट की कप्तानी वाला चैप्टर अब खत्म हो चुका है और उन्हें अब केवल अपने खेल पर फोकस करना चाहिए.

क्या कहा था विराट ने?
विराट कोहली ने कहा था, 'एक बात मैं आपको बताऊं कि जब मैंने टेस्ट कप्तानी छोड़ी तो सिर्फ एक व्यक्ति का मुझे संदेश आया और वह थे महेंद्र सिंह धोनी. कई लोगों के पास मेरा नंबर है और कई लोग टीवी पर राय देते हैं लेकिन उनमें से किसी और ने मुझे संदेश नहीं भेजा.'

'खिलाड़ियों से पूछो, क्या भाई आपने कोई संदेश नहीं भेजा'
सुनील गावस्कर से ‘स्पोर्ट्स तक’ पर जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह कहना बहुत मुश्किल है कि विराट किसका जिक्र कर रहे हैं? अगर उन्होंने कोई नाम लिया होता तो आप उस व्यक्ति से पूछ सकते हैं कि आपने उससे संपर्क किया है या नहीं. मैंने जो सुना है वह यह है कि वह केवल यह कह रहे हैं कि टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें फोन किया.'

गावस्कर ने कहा, 'अगर वह पूर्व खिलाड़ियों के बारे में बात कर रहे हैं जो उनके साथ खेले हैं तो हम जानते हैं कि टीवी पर कौन आता है. उसे उस खिलाड़ी का नाम देना चाहिए. उनसे पूछो क्या भाई आपने कोई संदेश नहीं भेजा.'

'वह क्या मैसेज चाहते थे'
गावस्कर ने कहा, 'वह क्या मैसेज चाहते थे? प्रोत्साहन? लेकिन वह कप्तानी छोड़ चुके थे तो उन्हें प्रोत्साहन की आवश्यकता क्यों थी? वह चैप्टर (कप्तानी) पहले ही बंद हो चुका है. अब आप एक सिर्फ क्रिकेटर हैं. तो अब आप खुद को मिले रोल पर ध्यान दें. क्योंकि जब तक आप कप्तान होते हैं तो आपको पूरी टीम की चिंता होती है लेकिन अब वक्त है कि आप केवल अपने खेल पर ध्यान दें.'

'मुझे भी कोई मैसेज नहीं आया था'
गावस्कर ने इस दौरान यह भी बताया कि जब उन्होंने 1985 में आस्ट्रेलिया में बेन्सन एंड हेजेस विश्व क्रिकेट चैंपियनशिप जीतने के बाद कप्तानी छोड़ी तो उनके लिए कोई विशेष मैसेज या फोन नहीं आया था. उन्होंने कहा, 'मैंने 1985 में (बी एंड एच) क्रिकेट विश्व चैम्पियनशिप के बाद कप्तानी छोड़ दी. उस रात हमने जश्न मनाया, एक-दूसरे को गले लगाया लेकिन इससे आगे आप और क्या उम्मीद करते हैं?'

यह भी पढ़ें...

Asia Cup 2022: टीम इंडिया के सामने अब होगी श्रीलंका की चुनौती, जानिए कब और कहां देखें मैच 

Asia Cup 2022: सुपर-4 टेबल में तीसरे पायदान पर है भारत, फाइनल में पहुंचने के ऐसे हैं समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget