एक्सप्लोरर

Rishabh Pant Scan Report: ऋषभ पंत पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर, मेडिकल रिपोर्ट में फ्रैक्चर की पुष्टि; ठीक होने में लगेगा इतना समय

Rishabh Pant Toe Fracture: ऋषभ पंत के पैर की उंगली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है. उन्हें इससे ठीक होने में 2 महीने का समय लगेगा, यानी वह इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं.

ऋषभ पंत की उंगली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें ठीक होने में 2 महीने का समय लगेगा. इसका मतलब इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज से पंत बाहर हो गए हैं. उन्हें मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन दाएं पैर की उंगली में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से मैदान के बाहर ले जाया गया. उनका स्कैन हुआ था.

ऋषभ पंत चौथे टेस्ट के पहले दिन चोटिल हुए थे. क्रिस वोक्स द्वारा डाले गए 68वें ओवर में रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश कर रहे पंत के दाएं पैर के जूते में गेंद सीधा आकर लगी थी. इसके बाद वह काफी दर्द में थे, उनके खून भी आ रहा था और सूजन भी आ गई थी. इसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से मैदान के बाहर ले जाया गया. क्योंकि पंत चल नहीं पा रहे थे.

ऋषभ पंत की स्कैन रिपोर्ट में क्या आया?

BCCI से जुड़े एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है. वह छह हफ़्तों तक मैदान से दूर रहेंगे. मेडिकल टीम यह देखने की कोशिश कर रही है कि क्या वह दर्द निवारक दवा लेकर फिर से बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं. हालांकि, उन्हें चलने के लिए अभी भी सहारे की ज़रूरत है और उनकी बल्लेबाजी की संभावना बहुत कम दिख रही है."

ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट कौन?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया कि पांचवे टेस्ट के लिए ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन को स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है. पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच 'द ओवल' में खेला जाएगा.

भारत के लिए चौथा टेस्ट 'करो या मरो' जैसा

भारत और इंग्लैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर चौथा टेस्ट खेला जा रहा है. टॉस जीतकर बेन स्टोक्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की. राहुल 46 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हुए, इसके बाद जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 58 रन के स्कोर पर लियाम डॉसन की गेंद पर कैच आउट हुए.

कप्तान शुभमन गिल 12 रन बनाकर बेन स्टोक्स का शिकार बने, इसके बाद भारत को बड़ा झटका लगा जब ऋषभ पंत के दाएं पैर की उंगली में चोट लगी. उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा, इसके बाद साईं सुदर्शन ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया. वह 61 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट हुए. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट खोकर 264 रन बना लिए हैं. रवींद्र जडेजा (16) और शार्दुल ठाकुर (16) आज भारतीय पारी को आगे बढ़ाएंगे.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget