एक्सप्लोरर

Rishabh Pant Car Accident: 'माथे पर दो कट, कलाई-टखने और अंगूठे में गंभीर चोट', BCCI ने दिया ऋषभ की हेल्थ का ताजा अपडेट

Rishabh Pant Health Update: बीसीसीआई ने ऋषभ पंत की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है. बोर्ड ने ट्विटर के जरिए बताया कि पंत को कहां-कहां चोट लगी है.

Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत की कार का रुड़की में शुक्रवार सुबह एक्सीडेंट हो गया. वे हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ऋषभ फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. इससे पहले वे रुड़की के एक अस्पताल में एडमिट थे. बीसीसीआई ने अब ऋषभ पंत की हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट दिया है. बोर्ड ने मीडिया स्टेटमेंट जारी किया है. 

बीसीसीआई ने ऋषभ की हेल्थ का अपडेट ट्विटर के जरिए दी. बोर्ड ने मीडिया स्टेटमेंट ट्वीट किया है. बोर्ड ने अपने बयान में कहा,''भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के रुड़की के पास एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए. उन्हें सक्षम अस्पताल मल्टीस्पेशियलिटी और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उनका चोट लगने के तुरंत बाद इलाज किया गया.''  

बोर्ड ने कहा, ''ऋषभ के माथे पर दो कट लगे हैं, उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है. उनकी पीठ पर रगड़ने की चोट लगी है. ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें अब मैक्स अस्पताल, देहरादून में शिफ्ट कर दिया गया है. यहां उनकी चोटों की सीमा का पता लगाने और उनके आगे के उपचार के लिए एमआरआई स्कैन किया जाएगा.''

बोर्ड ने आगे कहा, ''बीसीसीआई ऋषभ के परिवार से लगातार संपर्क में है, जबकि मेडिकल टीम ऋषभ का इलाज कर रहे डॉक्टरों से लगातार संपर्क में है. बोर्ड इसका ध्यान रखेगा कि ऋषभ को सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल मिले. हम उनकी इस दर्दनाक दौर से बाहर आने के लिए हर संभव सहायता करेंगे.''

 

यह भी पढ़ें : Rishabh Pant Car Accident: ऋषभ पंत अकेले कार चलाकर जा रहे थे रुड़की, एक्सीडेंट की बड़ी वजह आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget