एक्सप्लोरर

Pant vs Dhoni: रन, रिकॉर्ड्स, स्ट्राइक रेट, बैटिंग एवरेज और विकेटकीपिंग....जानिए 'गुरू' और 'शिष्य' में कौन है टेस्ट में बेस्ट

Pant vs Dhoni in Test: धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट खेले हैं वहीं ऋषभ पंत ने अब तक 31 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया है. पंत ने अपने छोटे से टेस्ट करियर में ही कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं.

Rishabh Pant and MS Dhoni Comparison: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अब तक महज 31 टेस्ट खेले हैं. इतने कम टेस्ट मैचों में ही इस धाकड़ खिलाड़ी ने अपनी अलग छाप छोड़ दी है. विकेटकीपिंग के साथ-साथ इन्होंने बल्ले से जो कमाल दिखाया है, उससे इनकी तुलना टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) से होने लगी है. यह तुलना सही भी है क्योंकि ऋषभ ने अपने छोटे से टेस्ट करियर में ही धोनी की कई उपलब्धियों को पीछे छोड़ दिया है या ये कहें कि धोनी जो उपलब्धियां करियर के 90 टेस्ट मैचों में हासिल नहीं कर पाए, वह उपलब्धियां पंत ने महज धोनी के एक तिहाई मैच खेलकर ही हासिल कर ली हैं. गुरू और शिष्य के टेस्ट क्रिकेट के आंकड़ों पर एक नजर..

कुल शतक: धोनी ने अपने करियर में कुल 90 टेस्ट खेले. इनमें वह महज 6 शतक जड़ सके. जबकि ऋषभ पंत ने 31 टेस्ट मैचों में ही अब तक 5 शतक लगा दिए हैं.

एशिया के बाहर शतक: धोनी ने अपने टेस्ट करियर में एशिया के बाहर 39 टेस्ट मैच खेले लेकिन वह कभी शतक नहीं लगा पाए. जबकि ऋषभ पंत ने एशिया के बाहर 23 टेस्ट मैचों में ही 4 शतक जड़ दिए हैं. उन्होंने दो शतक इंग्लैंड में और एक-एक शतक ऑस्ट्रेलिया व दक्षिण अफ्रीका में बनाया है.

सबसे तेज शतक: धोनी ने साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ 93 गेंद में टेस्ट शतक जड़ा था. यह किसी भारतीय विकेटकीपर की सबसे तेज सेंचुरी थी. लेकिन हाल ही में एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 89 गेंद में शतक जड़कर ऋषभ पंत यह रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं.

टेस्ट क्रिकेट में रन: धोनी ने टेस्ट क्रिकेट की 144 पारियों में 4876 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत 52 पारियों में 2066 रन बना चुके हैं. 

बैटिंग एवरेज: धोनी ने अपने करियर में 38.09 की बल्लेबाजी औसत से रन बनाए. ऋषभ इस मामले में काफी आगे हैं. इनका बल्लेबाजी औसत 43.04 है.

स्ट्राइक रेट: टेस्ट क्रिकेट में धोनी का स्ट्राइक रेट 59.11 रहा है जबकि ऋषभ पंत ने अब तक 72.84 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

विकेटकीपिंग: धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में विकेट के पीछे कुल 294 शिकार किए यानी प्रति मैच 3.26 को पवेलियन भेजा. ऋषभ पंत अब तक 118 बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं यानी इस मामले में इनका औसत प्रति मैच 3.80 रहा है. यानी यहां भी पंत अपने गुरू धोनी से थोड़ा आगे नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें..

WTC: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के और करीब पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, जानिए टीम इंडिया कैसे कर सकती है क्वालीफाई  

IND vs ENG 5th Test: बुमराह की जगह इस खिलाड़ी को कप्तान बनते देखना चाहते थे वसीम जाफर, दिया चौंकाने वाला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget