एक्सप्लोरर

Rishabh Pant Accident: ऋषभ के चोटिल होने से फैंस मायूस, BCCI दफ्तर में फोन कर पूछ रहे कब खेलेंगे पंत?

Rishabh Pant car Accident: ऋषभ पंत के कार दुर्घटना में घायल होने के बाद से क्रिकेट फैंस चिंतित हैं. वे बीसीसीआई दफ्तर में फोन कर उनकी हेल्थ अपडेट लेने के अलावा पूछ रहे हैं कि वह कब खेलेंगे?

Rishabh Pant Health Update: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के कार दुर्घटना में चोटिल हो जाने के बाद क्रिकेट फैंस निराश हैं. पंत श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भी नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में क्रिकेट फैंस को पंत की चिंता सता रही है. उनके चोटिल होने के बाद मुंबई स्थित बीसीसीआई के दफ्तर में फैंस का तांता लगा है हर कोई पंत से जुड़ा अपडेट लेना चाहता है. इसके अलावा क्रिकेट फैंस बीसीसीआई ऑफिस में फोन कॉल के जरिए भी पूछ रहे हैं कि पंत कब खेलेंगे?

BCCI दफ्तर में आ रहे फोन

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई स्थित बीसीसीआई ऑफिस में देश के कोने-कोने से फोन आ रहे हैं. क्रिकेट फैंस फोन कॉल्स के जरिए जानना चाहते हैं कि उनकी तबियत कैसी है. बीसीसीआई कार्यालय के बाहर भी लोगों का जमावड़ा है. सबके जेहन में एक ही सवाल है कि पंत कब खेलेंगे. क्या वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेल पाएंगे? बताते चलें कि पंत का इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है. इस दौरान उनके चोटिल हुए कुछ हिस्सों की प्लास्टिक सर्जरी भी की गई है. 

6 महीने तक रह सकते हैं दूर

ऋषभ पंत 30 दिसंबर को दिल्ली से अपनी मां से मिलने रुड़की जा रहे थे. सुबह 5.30 बजे मोहम्मदपुर जट के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई. इस हादसे में पंत बुरी तरह घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के लिए पहले उन्हें रुड़की के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. फिर उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया. जहां स्कैन के बाद पता चला कि पंत के माथे पर दो कट हैं. इसके अलावा उनके दाहिने पैर का लिगामेंट फट गया है. उनके अंगूठे, पीठ और पैरों में काफी चोट है. ऋषिकेश एम्स के डॉक्टर कमर आजम की मानें तो पंत को ठीक होने में 3 से 6 महीने का वक्त लगेगा. अगर उनकी चोट गंभीर है तो ज्यादा समय लग सकता है. इस तरह पंत श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. वह आईपीएल 2023 से भी बाहर हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:

Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत को बचाने वाली बस ड्राइवर और कंडक्टर को किया गया सम्मानित

Year Ender 2022: साल 2022 में टेस्ट में फिसड्डी रहे भारतीय गेंदबाज, टॉप-10 में एक भी शामिल नहीं, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के; जानें क्या कहा
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
Embed widget