एक्सप्लोरर

आईपीएल में कितने मैच खेलने हैं, यह फैसला खिलाड़ी खुद करेगा: विराट कोहली

विश्व कप से पहले आईपीएल में खेलने को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली ने साफ किया है किया है खिलाड़ी खुद फैसला करेंगे कि उन्हें कितने मैच खेलने कितने नहीं.

भारतीय खिलाड़ियों के विश्व कप से ठीक पहले इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने से उन पर पड़ रहा काम का बोझ चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने यह फैसला अपने साथियों पर छोड़ दिया है कि उन्हें इस टी20 टूर्नामेंट में कितने मैच खेलने हैं और कितने नहीं.

आईपीएल 23 मार्च से शुरू हो जाएगा और इसके खत्म के तुरंत बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड रवाना होना है जहां 30 मई से विश्व कप खेला जाएगा. चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद पहले ही कह चुके हैं कि खिलाड़ियों पर पड़ रहे काम के बोझ को लेकर फ्रेंचाइजी से बात की गयी है, लेकिन कोहली ने कहा कि अपने कार्यभार को व्यवस्थित करना खिलाड़ी का काम है.

कोहली ने कहा, 'हमने खिलाड़ी को अपनी समझ से काम लेने और फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट को सूचित करने की जिम्मेदारी दी है. वे हमारे फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के संपर्क में रहेंगे. विश्व कप के लिये सभी चीजों पर निगरानी रखी जाएगी और इसमें कार्यभार भी शामिल है.'

उन्होंने कहा, 'हम कोई ऐसा समय बताएंगे जहां खिलाड़ी आराम कर सकता है. वे निश्चित तौर पर इस मौके का फायदा उठाएंगे. विश्व कप चार साल में एक बार आता है और आईपीएल हर साल होता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम टूर्नामेंट में खेलने को लेकर प्रतिबद्ध नहीं हैं. हमें चतुर बनना होगा और अच्छे फैसले करने होंगे. इसकी जिम्मेदारी खिलाड़ी पर होगी. किसी को भी कोई निर्णय लेने के लिये मजबूर नहीं किया जाएगा.'

कोहली ने हालांकि इसके साथ ही कहा कि भारतीय टीम के लिये यह सत्र काफी व्यस्त रहा लेकिन टीम आत्मविश्वास से भरी है और खिलाड़ी आईपीएल का लुत्फ लेने के हकदार हैं.

उन्होंने कहा, 'लंबे समय तक खेलते रहने का असर पड़ता है. मैं इसके बहाना नहीं मान रहा हूं क्योंकि एक टीम के रूप में आप जो भी मैच खेलते हो उसमें आप से जीत की उम्मीद की जाती है. जब लंबा सत्र होता है तो आप उस पर विचार करते हैं. यह काफी व्यस्त सत्र रहा.'

भारतीय कप्तान ने कहा, 'हमने जिस तरह की क्रिकेट खेली उससे हम खुश हैं. जिस तरह से खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया उस पर हमें खुशी है. हम जिस आत्मविश्वास को लेकर आगे बढ़े वह देखना अच्छा रहा. इस लिहाज से हम आईपीएल का लुत्फ उठाने के हकदार हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kuldeep Vanshika Marriage: एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
रन आउट विवाद में दोषी पाए गए सलमान आगा, ICC के एक फैसले ने अक्ल ठिकाने लगा दी
रन आउट विवाद में दोषी पाए गए सलमान आगा, ICC के एक फैसले ने अक्ल ठिकाने लगा दी
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget