एक्सप्लोरर

RCB Vs CSK: चेन्नई के खिलाफ मुकाबला जीतकर प्लेऑफ की रेस में बनी रहना चाहेगी बैंगलोर

चेन्नई के लिए बल्लेबाजों का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा है. डु प्लेसिस और शेन वाटसन की जोड़ी ने टीम को हमेशा अच्छी शुरुआत दी है. सुरेश रैना से भी एक बड़ी पारी की उम्मीद सभी को है.

पुणे: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 11 के आज पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा. बैंगलोर को प्ले ऑफ की रेस में बने रहने के लिए किसी भी हाल में ये मैच जीतना होगा. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ये मुकाबला जीतकर एक बार फिर प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर आना चाहेगी.

चेन्नई को पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मात देकर प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान से बेदखल कर दिया है. चेन्नई ने इस सीजन में दमदार वापसी की है और खेल के हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. लेकिन पिछले मैच में उसकी गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों कमजोर रही. कप्तान धोनी ने भी इस बात को स्वीकार किया था. धोनी चाहेंगे कि इस मैच में टीम पुराने मैच की गलतियां न करें और सुधार करते हुए जीत के रास्ते पर लौटे.

चेन्नई के लिए बल्लेबाजों का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा है. डु प्लेसिस और शेन वाटसन की जोड़ी ने टीम को हमेशा अच्छी शुरुआत दी है. सुरेश रैना से भी एक बड़ी पारी की उम्मीद सभी को है. चेन्नई के बल्लेबाज रायडू टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं. वहीं निचले क्रम में ड्वायन ब्रावो और धोनी अभी तक बेहद सफल रहे हैं.

गेंदबाजी में लुंगी नगिदी ने पिछले दो मैचों से प्रभावित किया है. युवा के.एम. आसिफ पहले मैच में तो छाप छोड़ने में सफल रहे थे लेकिन दूसरे मैच में राह से भटक गए. धोनी इस क्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं. करण शर्मा के स्थान पर लेग स्पिनर इमरान ताहिर को एक बार फिर टीम में मौका मिल सकता है.

बैंगलोर की बात की जाए तो टीम विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के दम पर खेल रही है. हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में उसके गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था जो कि टूर्नामेंट के दौरान बेहद कम मौकों पर देखने को मिला है.

मैच जीतने के लिए कोहली को आज अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इसके साथ ही कोहली यह भी चाहेंगे की बल्लेबाजी में दूसरे खिलाड़ियों का साथ मिले. गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर पर स्पिन पूरा दारोमदार है. वहीं उमेश यादव बैंगलोर के लिए तेज गेंदबाजी की कमान संभालते हुए नज़र आएंगे.

टीमें :

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, ड्वायन ब्रावो, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, मुरली विजय, हरभजन सिंह, फाफ डु प्लेसिस, मार्क वुड, सैम बिलिंग्स, दीपक चहर, लुंगी नगिदी, के.एम. आसिफ, कनिष्क सेठ, मोनू सिंह, ध्रुव शोरे, क्षितिज शर्मा, चैतन्य बिश्नोई, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, शार्दूल ठाकुर, एन. जगादेसन.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, क्रिस वोक्स, युजवेंद्र चहल, ब्रेंडन मैक्कलम, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, क्विंटन डी कॉक, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, कोलिन डी ग्रांडहोमे, उमेश यादव, मोइन अली, मनन वोहरा, अनिकेत चौधरी, मुरुगुन अश्विन, मनदीप सिंह, पवन नेगी, मोहम्मद सिराज, पार्थिव पटेल, अनिरुद्ध जोशी, पवन देशपांडे, टिम साउदी, कोरी एंडरसन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ
2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ
टेस्ट मैच की एक पारी में 11वें नंबर पर आकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 खिलाड़ी
टेस्ट मैच की एक पारी में 11वें नंबर पर आकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 खिलाड़ी
प्रिंस यादव ने 3 चौके लगाकर रचा इतिहास, बल्ले से बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
प्रिंस यादव ने 3 चौके लगाकर रचा इतिहास, बल्ले से बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
दुनिया के 5 सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड, होश उड़ा देगी नेट वर्थ की रकम
दुनिया के 5 सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड, होश उड़ा देगी नेट वर्थ की रकम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget