एक्सप्लोरर

RCB vs SRH: कोहली संग पडिकल कर सकते है ओपनिंग, ये हो सकती है आरसीबी की Playing 11

पडिकल ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी के सात मैचों में 737 रन बनाये थे और उनकी वापसी से बैंगलोर के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी. मुंबई के खिलाफ टीम का पिछला मुकाबला अंतिम गेंद तक गया था और विराट कोहली दोबारा इस तरह की स्थिति में फंसने से बचना चाहेंगे.

SRH vs RCB: आईपीएल 2021 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाएगा. शाम 07:30 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों ही टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है. आरसीबी ने जहां अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया था. वहीं हैदराबाद को उसके पहले मुकाबले में केकेआर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. 

बैंगलोर की टीम की नजर इस मुकाबले में भी जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी लय बरकरार रखने पर होगी. आरसीबी की टीम में इस मैच के लिए सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल  की वापसी हो सकती है. पडिकल को पिछले मैच में कोरोना वायरस से रिकवरी के कारण आराम दिया गया था. पिछले मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने भी शानदार पारी खेलते हुए फॉर्म में वापसी के संकेत दिए जो कि टीम के लिए एक अच्छी खबर है. वही इस मैच में भी कप्तान को अपने स्टार खिलाड़ी एबी डिविलियर्स पर बहुत ज्यादा भरोसा होगा. गेंदबाजी में एक बार फिर सबकी नजरें पिछले मैच के हीरो हर्षल पटेल पर होंगी जिन्होंने अपने 4 ओवरों में 27 रन देकर 5 विकेट लिए थे और 'मैन ऑफ द मैच' भी बने थे. वही पिछले मैच में शानदार डेब्यू करने वाले न्यूजीलैंड के लंबे कद के गेंदबाज काइल जेमिसन इस मैच में काफी प्रभावी साबित हो सकते हैं. 

कोहली और पडिकल कर सकते हैं ओपनिंग 

इस मैच में कप्तान कोहली के साथ देवदत्त पडिकल सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतर सकते हैं. पडिकल की अनुपस्थिति में कोहली और वॉशिंगटन सुंदर ओपनिंग करने उतरे थे, जो सफल नहीं हुए थे. इसके बाद मध्यक्रम में मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स की पॉवर हिटिंग टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद कर सकती है. बल्लेबाजी में आरसीबी का निचला क्रम जरूर थोड़ा कमजोर आता है.

गेंदबाजी में हर्षल पटेल और जेमिसन पर रहेगा दारोमदार 

तेज गेंदबाजी के विभाग में आरसीबी के गेंदबाजी की कमान हर्षल पटेल और जेमिसन पर रहेगी. टीम को एक बार फिर दोनों से बहुत उम्मीद होगी. पिछले मैच में बेहद किफायती साबित हुए मोहम्मद सिराज और डेनियल क्रिश्चियन सपोर्टिंग बॉलर की भूमिका निभा सकते हैं. आरसीबी का स्पिन विभाग हैदराबाद के मुकाबले कमजोर नजर आता है. यजुवेंद्र चहल टीम की सबसे बड़ी उम्मीद हैं. सुंदर ने पिछले मैच में केवल एक एक ओवर ही डाला था. इस मैच में उनसे बड़े स्पेल की उम्मीद होगी. 

ये हो सकती है आरसीबी की Playing 11

देवदत्त पडिकल, विराट कोहली (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), डैनियल क्रिस्टियन, काइल जैमीसन, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल.

यह भी पढ़ें  

KKR vs MI: मुंबई ने जीती हारी हुई बाज़ी, रोमांचक मुकाबले में कोलकाता को 10 रनों से दी मात

New Zealand Cricket Awards: केन विलियमसन को चौथी बार मिला सर रिचर्ड हेडली मेडल, जानें किसे मिला कौनसा अवार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
नमन धीर के आने से इन 3 खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद
नमन धीर के आने से इन 3 खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद
गजब हो गया! अफगानिस्तान के गेंदबाज ने वनडे मैच में फेंके 11 ओवर; बांग्लादेश ने की शिकायत
गजब हो गया! अफगानिस्तान के गेंदबाज ने वनडे मैच में फेंके 11 ओवर; बांग्लादेश ने की शिकायत
न्यूजीलैंड गेंदबाजों ने उगली आग, 113 पर ढेर हुई टीम इंडिया; राहुल-सुदर्शन-जायसवाल सब फ्लॉप
न्यूजीलैंड गेंदबाजों ने उगली आग, 113 पर ढेर हुई टीम इंडिया; राहुल-सुदर्शन-जायसवाल सब फ्लॉप

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
Embed widget