एक्सप्लोरर

रवींद्र जडेजा ने मुंबई में रचा इतिहास, एक ही टेस्ट में दो बार 'पंजा' खोलने वाले दूसरे गेंदबाज

Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा ने मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट में इतिहास रच दिया. जडेजा ने मुकाबले की दोनों पारियों में पंजा खोल दिया.

Ravindra Jadeja Historic Feat In IND vs NZ 3rd Test: रवींद्र जडेजा ने मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट में इतिहास रच दिया. इस टेस्ट में जडेजा ने दोनों पारियों में 5-5 विकेट अपने नाम किए. जड्डू ने करियर में पहली बार एक टेस्ट की दोनों पारियों में पंजा खोलने का काम किया. जडेजा एक टेस्ट की दोनों पारियों में 5-5 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बने. 

मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में जडेजा ने 65 रन देकर पंजा खोला और फिर दूसरी पारी में भारतीय स्पिनर ने 55 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. इस तरह जडेजा ने 120 रन देकर 10 विकेट झटके, जो उनके टेस्ट करियर का दूसरा बेस्ट बॉलिंग फिगर रहा. जड्डू ने अपने करियर का बेस्ट बॉलिंग फिगर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (10/110) हासिल किया था.

जडेजा से पहले सिर्फ रविचंद्रन अश्विन इकलौते ऐसे गेंदबाज थे, जिन्होंने एक टेस्ट की दोनों पारियों में 5-5 विकेट झटके थे. अश्विन दो बार यह कमाल कर चुके हैं. सबसे पहले अश्विन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई टेस्ट की दोनों पारियों में 5-5 विकेट लिए थे. फिर नागपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट में अश्विन ने दोनों पारियों में 5-5 विकेट अपने नाम किए थे. 

करियर में तीसरी बार लिया 10 विकेट हॉल

यह जडेजा का टेस्ट करियर में तीसरा 10 विकेट हॉल रहा. भारत के लिए सबसे ज्यादा 10 विकेट हॉल लेने की लिस्ट में पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले और मौजूदा स्पिनर आर अश्विन संयुक्त रूप से अव्वल नंबर पर हैं. कुंबले ने अपने करियर में आठ बार 10 विकेट हॉल अपने नाम किया. वहीं अश्विन भी अब तक अपने टेस्ट करियर में आठ बार 10 विकेट हॉल अपने नाम कर चुके हैं. लिस्ट में हरभजन सिंह पांच बार के साथ दूसरे और रवींद्र जडेजा तीन बार के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. 

भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज 

अनिल कुंबले- 8

रविचंद्र अश्विन- 8*

हरभजन सिंह- 5 

रवींद्र जडेजा- 3*

कपिल देव- 2 

इरफान पठान- 2. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने मुंबई में रचा इतिहास, टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार, 91 साल में पहली बार गंवाई सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टैलेंट खराब...', अभिषेक-वैभव पर युवराज सिंह कह गए बहुत बड़ी बात; जानें क्या कहा
'टैलेंट खराब', अभिषेक-वैभव पर युवराज सिंह कह गए बहुत बड़ी बात; जानें क्या कहा
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
Aaj Ka Panchang 31 October 2026: शाम 4:57 बजे त्रिपुष्कर योग और भद्रा साथ, जानें शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 31 October 2026: राहुकाल 9:18-10:41, त्रिपुष्कर योग और भद्रा शाम 4:57 से
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget