एक्सप्लोरर

IND vs ENG: अश्विन के बाद जडेजा ने भी पूरे किए 500 विकेट, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में दोनों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

Ravindra Jadeja: अश्विन के बाद अब रवींद्र जडेजा ने भी पूरे किए 500 विकेट पूरे कर लिए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के ज़रिए जडेजा ने ये उपलब्धि हासिल की.

Ravindra Jadeja 500 Wickets: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में अश्विन के बाद अब रवींद्र जडेजा ने भी 500 विकेट लेने का कारनामा कर दिया. पहले अश्विन ने 500 टेस्ट विकेट के पूरे किए थे. अब जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के ज़रिए 500 फर्स्ट क्लास विकेट पूरे कर लिए हैं. 

राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन अश्विन ने 500वां टेस्ट विकेट अपने नाम किया था. अब मुकाबले के तीसरे दिन रवींद्र जडेजा ने 500वां फर्स्ट क्लास विकेट अपनी झोली में डाल लिया. बॉलिंग से पहले बैटिंग में जडेजा ने कमाल करते हुए 112 रनों की शानदार पारी खेली थी.

जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ में अब तक शानदार फॉर्म में दिखे हैं. हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में जड्डू ने 5 विकेट झटके थे और बैटिंग करते हुए पहली पारी में 87 रन बनाए थे. इसके बाद दूसरी पारी में वो 2 रन पर आउट हो गए थे. 

इसके बाद इंजरी के चलते जडेजा ने विशाखापटनम में खेला गया दूसरा टेस्ट मिस किया था. अब राजकोट टेस्ट के ज़रिए उन्होंने एक बार फिर वापसी की और कमाल कर दिया. राजकोट में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय ऑलराउंडर ने 112 रन बनाए और फिर बॉलिंग में 2 विकेट झटके.

भारत ने इंग्लैंड को 319 पर समेटा

राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में 319 रन पर ऑलआउट कर दिया. इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 153 रनों की पारी खेली. इस दौरान भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट झटके. 

मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 445/10 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे बड़ी 131 रनों की पारी खेली थी. फिर इंग्लैंड को 319 रन पर ऑलआउट कर भारत ने 126 रनों की बढ़त हासिल कर ली. 

 

ये भी पढे़ं...

IND vs ENG: अश्विन के बाद जडेजा ने भी पूरे किए 500 विकेट, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में दोनों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 40 लाख के घर में रहते हैं वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या-क्या हैं खासियत
बिहार में 40 लाख के घर में रहते हैं वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या-क्या हैं खासियत
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
T20I में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा कितने नंबर पर?
T20I में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा कितने नंबर पर?
न्यूजीलैंड बॉलर्स के सपनों में आएंगे अभिषेक-वैभव, वीडियो गेम जैसा लगा इंटरनेशनल मैच
न्यूजीलैंड बॉलर्स के सपनों में आएंगे अभिषेक-वैभव, वीडियो गेम जैसा लगा इंटरनेशनल मैच

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget