एक्सप्लोरर

IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन और जॉनी बेयरस्टो धर्मशाला टेस्ट में जड़ेंगे 'शतक', मैदान पर उतरते ही रच देंगे इतिहास  

Dharamsala Test: धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का आखिरी मुकाबला 07 मार्च से खेला जाएगा, जिसमें रवीचंद्रन अश्विन और जॉनी बेयरस्टो का 'शतक' तय है.

Ravichandran Ashwin and Jonny Bairstow: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में चार मुकाबले पूरे हो चुके हैं. अब सीरीज़ का पांचवां और आखिरी मुकाबला 07 मार्च, गुरुवार से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय स्पिनर रवीचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड के बैटर जॉनी बेयरस्टो के लिए काफी अहम होगा. इस धर्मशाला टेस्ट में दोनों ही खिलाड़ी खास 'शतक' पूरा कर लेंगे. 

दरअसल धर्मशाला टेस्ट के ज़रिए भारतीय स्पिनर और इंग्लिश बैटर 100वें टेस्ट के लिए मैदान पर उतरेंगे. अश्विन और बेयरस्टो अब तक 99 टेस्ट खेल चुके हैं. ऐसे में दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट खेलने का शतक पूरा कर लेंगे.

दोनों ही खिलाड़ियों ने अब तक सीरीज़ के पिछले चारों मुकाबले खेले हैं. हालांकि बेयरस्टो का फॉर्म अच्छा नहीं रहा है. लेकिन दूसरी तरफ अश्विन ने कमाल प्रदर्शन किया है. ऐसे में अश्विन का धर्मशाला टेस्ट खेलना लगभग तय है. हालांकि इंग्लैंड बेयरस्टो को एक मौका देते हुए 100वां टेस्ट खेलने का अवसर ज़रूर देना चाहेगी. 

पिछले चार मैचों में ऐसा रहा दोनों का प्रदर्शन

अश्विन: भारत-इंग्लैंड सीरीज़ के चार मुकाबलों के बाद रवीचंद्रन अश्विन ने 30.41 की औसत से 17 विकेट चटका लिए हैं. वह सीरीज़ में सबसे ज़्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं. इसके अलावा उन्होंने चारों टेस्ट में बल्ले से भी योगदान दिया है. 

बेयरस्टो: भारत के खिलाफ खराब फॉर्म से जूझ रहे जॉनी बेयरस्टो ने 4 मैचों की 8 पारियों में बैटिंग करते हुए 21.25 की औसत से सिर्फ 170 रन बनाए हैं. 

अब तक ऐसा रहा दोनों का टेस्ट करियर 

अश्विन: भारतीय स्पिनर ने नवंबर, 2011 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए मुकाबले के ज़रिए टेस्ट डेब्यू किया था. अब तक अश्विन ने 99 रेड बॉल मुकाबले खेल लिए हैं, जिनकी 187 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 23.91 की औसत से 507 विकेट झटके हैं. इसके अलावा 140 पारियों में बैटिंग करते हुए 26.47 की औसत से 3309 रन बनाए हैं. 

बेयरस्टो: इंग्लिश बैटर ने अब तक खेले गए 99 टेस्ट में 36.42 की औसत से 5974 रन बना लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं. बता दें कि बेयरस्टो ने मई, 2012 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. 

 

ये भी पढ़ें...

Virat Kohli: विराट कोहली की वापसी से पहले फैंस ने कर दी 'अकाय' के डेब्यू की मांग, पोस्टर वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
Embed widget