एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 'और आप खुद को वर्ल्ड चैंपियन कहते हैं?' रवि शास्त्री ने इंग्लिश टीम को सुनाई खरी-खोटी

Ravi Shastri: रवि शास्त्री ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के इस वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए हैं. उनके मुताबिक, इंग्लैंड ने वर्ल्ड चैंपियन के हिसाब से थोड़ा सा भी खेल नहीं दिखाया है.

Ravi Shastri on England Cricket Team: वर्ल्ड कप 2023 में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का प्रदर्शन शर्मनाक रहा है. वर्ल्ड कप 2019 की इस विजेता टीम के चार साल में ऐसे हश्र की कल्पना किसी ने नहीं की थी. इंग्लैंड अब तक इस वर्ल्ड कप में अपने छह में से पांच मुकाबले गंवा चुकी है. वह पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर मौजूद है. हैरान कर देने वाली बात यह कि नीदरलैंड्स और अफगानिस्तान जैसी टीमें भी उससे बेहतर स्थिति में हैं. इंग्लैंड के इस बुरे हाल पर टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने खूब खरी-खोटी सुनाई है.

भारत-इंग्लैंड मैच में कमेंट्री के दौरान रवि शास्त्री ने कहा, 'इंग्लैंड निश्चित तौर पर बेहद हताश होगी. दर्शक, समर्थक सब निराश होंगे. पहला मैच वे न्यूजीलैंड से 17 ओवर बाकी रहते ही हार गए थे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वे 20 ओवर में ऑल आउट हो गए. फिर श्रीलंका के खिलाफ भी ये लोग महज 30 ओवर में ऑल आउट हो गए. जवाब में श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 25 ओवर में मैच खत्म कर दिया. आज (भारत के खिलाफ) 32 ओवर के अंदर 8 विकेट खो दिए. और आप खुद को वर्ल्ड चैंपियन कहते हैं? अगर ये अपने प्रदर्शन पर दुखी नहीं होंगे तो कौन होगा?' शास्त्री ने यह भी कहा कि अगर कोई पूछता है कि भारत और इंग्लैंड में क्या अंतर है, तो मैं कहूंगा कि यह अंतर 8 टीमों का है.

सभी मुकाबले एकतरफा हारी इंग्लैंड
वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड को एकमात्र जीत बांग्लादेश के खिलाफ मिली थी. इसके अलावा उसे न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. हैरान करने वाली बात यह रही कि इंग्लैंड ने यह सभी मुकाबले एकतरफा अंदाज में हारे. किसी भी मुकाबले में यह टीम विपक्षी टीम को चुनौती देने की स्थिति में नजर नहीं आई. बता दें कि इस खराब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: 'इंग्लैंड अभी भी क्वालीफाई कर सकता है, लेकिन...' वसीम जाफर ने कुछ इस तरह लिए माइकल वॉन के मज़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget