एक्सप्लोरर

IND vs ENG: रांची में लहरा रहा था एंडरसन के रिटायरमेंट वाला पोस्टर, कमेंटेटर रवि शास्त्री ने दे डाला मजेदार जवाब

Ranchi Test: रांची में जब एक दर्शक ने जेम्स एंडरसन के रिटायरमेंट से जुड़ा पोस्टर लहराया तो कमेंट्री बॉक्स में मौजूद रवि शास्त्री ने इस दर्शक के लिए मजेदार कमेंट किया.

Ravi Shastri On James Anderson: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री की ओर से एक मजेदार कमेंट सुनने को मिला. मैच के दूसरे दिन पहले सेशन में जब जेम्स एंडरसन गेंदबाजी करने आए तो एक युवा दर्शक एंडरसन के रिटायरमेंट से जुड़ा एक पोस्टर लहराते दिखा. जब यह पोस्टर कैमरे की पकड़ में आया तो रवि शास्त्री ने इस फैन के लिए मजेदार बात कह दी.

रांची में दर्शक ने पोस्टर में लिखा था, 'जब जेम्स एंडरसन रिटायर हो जाएंगे, तभी मैं पढ़ाई शुरू करूंगा.' इस पोस्टर को देखते हुए कमेंट्री बॉक्स में मौजूद रवि शास्त्री ने कहा कि यह अभी तो होने वाला है नहीं, तुम्हें इंतजार करना होगा. तुम अभी पढ़ाई शुरू नहीं कर पाओगे. जाओ एक लंबी छुट्टी पर चले जाओ.'

रवि शास्त्री की यह बात सुनकर साथी कमेंटेटर्स भी हंसने लगे. इसके कुछ ही पलों बाद जेम्स एंडरसन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर दिया. अपने दूसरे ही ओवर में जेम्स एंडरसन ने हिटमैन को छकाया और विकेट के पीछे बेन फोक्स ने आसान कैच पकड़ लिया. इसके साथ ही एंडरसन ने कई गेंदों पर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को भी परेशान करते दिखे.

700 टेस्ट विकेट लेने के करीब पहुंचे एंडरसन
जेम्स एंडरसन 41 साल के हो चुके हैं. आमतौर पर एक तेज गेंदबाज का करियर 35 साल की उम्र के आसपास ही खत्म हो जाता है लेकिन एंडरसन 40 के पार होने के बाद भी मैदान में डटे हुए हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. वह जल्द ही इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर आ सकते हैं. इसी सीरीज में वह अपने टेस्ट विकटों का आंकड़ा 700 के पार ले जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

IPL 2024: दिल्ली का होम ग्राउंड वाइजैग, 10 शहर और 21 मैच...जानिए आईपीएल 2024 के शेड्यूल में क्या है खास; जानें सबकुछ

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget