BMC Election: 'जय श्री राम बोलकर..', Kapil Mishra ने Uddhav-Asaduddin Owaisi की बोलती बंद की |
महाराष्ट्र में हिंदू-मुस्लिम वाली राजनीति की चिंगारियां लगातार तेज हो रही हैं...बुर्का, नाडा-पजामा, मामुओं की टोली और ममदानी जैसे शब्द सियासी गलियारों में गूंज रहे हैं...AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लगातार अपने बयानों से महाराष्ट्र निकाय चुनावों की जमीन गर्म कर रहे हैं...पहले उन्होंने बुर्के वाली मेयर का बयान देकर माहौल को गरमाने की कोशिश की...अब सोलापुर में प्रचार करते हुए उन्होंने कहा है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी...BMC चुनाव से पहले बुर्के पर घमासान जारी है...ओवैसी के बुर्के वाले बयान पर दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने हमला बोला...कपिल मिश्रा ने कहा कि ऐसा ना हो कि एक दिन ओवैसी को ही बुर्का पहनकर भागना पड़े...वहीं उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि हरे झंडे के बीच में खड़े होकर भाषण देते हैं..हिम्मत है तो जय श्री राम बोलकर दिखाए...
























