एक्सप्लोरर

बिरयानी पर मचा बवाल, गुस्से में शमी ने रवि शास्त्री की तरफ फेंकी प्लेट, पढ़ें पूरा मामला

मोहम्मद शमी ने बिरयानी खाने पर टोकने में गुस्से में रवि शास्त्री की तरफ प्लेट फेंक दी थी. फिर मैदान पर 5 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को हराया था.

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जितने खतरनाक गेंदबाज हैं, उतने ही बड़े फूडी भी हैं. उनका पसंदीदा खाना है बिरयानी.जिसके लिए उनका प्यार जगजाहिर है. हाल ही में भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने शमी और उनकी पसंदीदा डिश से जुड़ा एक किस्सा साझा किया, जिसने सबको चौंका दिया है.

इस किस्से का जिक्र एक वीडियो में किया गया है, जिसे Sony Sports Network ने पोस्ट किया था. शास्त्री के मुताबिक जनवरी 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग टेस्ट के दौरान लंच ब्रेक में शमी को बिरयानी खाते देखा गया. भारतीय टीम के उस समय के कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने जब शमी को टोका, तो वो इतने गुस्से में आ गए थे कि अपनी प्लेट ही फेंक दी. बाद में इस गुस्से को उन्होंने मैदान में अपने प्रदर्शन में तब्दील किया और मैच में पांच विकेट लेकर भारत को यादगार जीत दिलाई थी.

क्या था पूरा किस्सा?

यह घटना 2018 के साउथ अफ्रीका दौरे की है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा था. भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह सीरीज पहले ही हार चुका था, लेकिन भारतीय टीम जीत के साथ दौरे का समापन करना चाहती थी.

मैच के चौथे दिन साउथ अफ्रीका को भारतीय टीम ने 241 रन का लक्ष्य दिया था. लंच के समय जब रवि शास्त्री ड्रेसिंग रूम के पास से गुजर रहे थे तो उन्होंने देखा कि शमी की प्लेट बिरयानी से भरी हुई थी. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा पोस्ट वीडियो में रवि शास्त्री ने कहा, “मैंने जब शामी की प्लेट में ढे़र सारी बिरयानी देखी तो कहा, ये क्या खा रहा है तू लंच में?” इसके बाद गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने भी मजाक में कहा, “तेरी भूख यहीं खत्म हो गई क्या?”

यह बात मोहम्मद शमी को बहुत ज्यादा बुरी लगी. वो भड़क गए और प्लेट एक तरफ फेंक दी. उन्होंने गुस्से में खाना छोड़ दिया और मैदान पर उतरकर उस गुस्से को विकेट में बदल डाला. शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में 28 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे.साउथ अफ्रीका की टीम 177 रन पर ही ढेर हो गई. भारत ने यह टेस्ट 63 रन से जीता था.

जीत के बाद मिली शमी को बिरयानी

मैच खत्म होने के बाद शमी के लिए और टीम के लिए स्पेशल मोमेंट था. शमी के मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने शमी को कहा, “अब जितनी बिरयानी चाहिए, खा लो.” शमी ने हंसते हुए कहा, “हमको हमेशा गुस्सा कराओ, फिर सब ठीक हो जाता है.”

रवि शास्त्री ने भी यह भी कहा कि शमी उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जो गुस्से को सही दिशा में इस्तेमाल करना जानते हैं. उन्होंने मैच में पांच विकेट लेकर अपने गुस्से को सही दिशा दी थी.

 इंग्लैंड दौरे से बाहर हैं शमी, फिटनेस बनी वजह

इस किस्से के वायरल होने के साथ ही एक बड़ी खबर यह भी है कि मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया कि शमी को अभी फिटनेस की समस्या है, इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया.

टीम इंडिया स्क्वॉड – इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा,आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: संजू-अभिषेक ने की विस्फोटक शुरुआत, जीतने के लिए बनाने है 226
LIVE: संजू-अभिषेक ने की विस्फोटक शुरुआत, जीतने के लिए बनाने है 226
NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य
NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget