एक्सप्लोरर

'द हंड्रेड ड्राफ्ट' में चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी बने राशिद खान, क्रिस गेल और लसिथ मलिंगा को नहीं मिले खरीददार

क्रिस गेल और लसिथ मलिंगा को टी-20 प्रारूप के बड़े खिलाड़ियों में गिना जाता है, लेकिन नई लीग 'द हंड्रेड' के पहले सीजन के प्लेयर ड्राफ्ट में इन दोनों दिग्गजों को खरीददार नहीं मिले.

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ' द हंड्रेड ड्राफ्ट' में चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. सीजन की शुरूआत अगले साल से होगी. वहीं टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले क्रिस गेल और लसिथ मलिंगा को कोई भी खरीददार नहीं मिला. क्रिस गेल और लसिथ मलिंगा को टी-20 प्रारूप के बड़े खिलाड़ियों में गिना जाता है, लेकिन नई लीग 'द हंड्रेड' के पहले सीजन के प्लेयर ड्राफ्ट में इन दोनों दिग्गजों को खरीददार नहीं मिले. इतना ही नहीं, लीग के पहले राउंड के प्लेयर ड्राफ्ट में टी-20 की मौजूदा रैंकिंग में पहले स्थान पर कब्जा जमाए हुए पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम को भी कोई भी टीम खरीदने को राजी नहीं हुई. दिग्गजों के तिरस्कार की यह सूची यहीं खत्म नहीं होती. इसमें क्विंटन डी कॉक, केरन पोलार्ड, ड्वयान ब्रावो और तमीम इकबाल जैसे खिलाड़ियों के नाम भी हैं. आईसीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गेल और मलिंगा ने अपनी बेस प्राइस 125,000 पाउंड रखी थी. मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर और कागिसो रबादा ने भी इतनी ही बेस प्राइस रखी थी. ऑस्ट्रेलिया के दो दिग्गजों- स्टार्क और स्मिथ को वेल्स फायर ने खरीदा. वार्नर को साउथर्न ब्रेव ने. स्मिथ ने ट्वीट किया, "अगले साल होने वाले दे हंड्रेड में वेल्स फायर का हिस्सा बनकर खुश हूं." अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान को सबसे पहले खरीदा गया. वह ट्रेंट रोकेट्स की तरफ से खेलेंगे. इस टीम में राशिद के साथ इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जोए रूट होंगे. पहले राउंड के प्लेयर ड्राफ्ट में आंद्रे रसैल को साउर्थन ब्रेव, एरॉन फिंच, मुजीब उर रहमान को नॉर्थन सुपरचार्जस, सुनील नरेन को ओवल इनविंसिवल, इमरान ताहिर, डेन विलास को मैनचेस्टर ओरिजिनल्स, ग्लैन मैक्सवेल को लंदन स्प्रिट, और लियाम प्लंकट को बर्मिघम फोनिक्स ने खरीदा. कुल 570 खिलाड़ी रविवार को हुए पुरुषों के प्लेयर ड्रॉफ्ट में शामिल रहे जिसमें 239 विदेशी और 331 घरेलू खिलाड़ी थे. पहले राउंड में कुल 96 खिलाड़ियों को खरीदा गया. 'द हंड्रेड' प्रारूप अगले साल जुलाई में लांच होने वाला है. यह लीगी पुरुष एवं महिला-दोनों वर्गो में आयोजित की जाएगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धोनी के पास कितनी बाइक्स? सबसे महंगी मोटरसाइकिल की कीमत उड़ा देगी होश
धोनी के पास कितनी बाइक्स? सबसे महंगी मोटरसाइकिल की कीमत उड़ा देगी होश
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में! बिगड़ रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल
गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में! बिगड़ रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल
'मैंने पहली बार केएल राहुल को गुस्से में देखा', वसीम जाफ़र का बड़ा खुलासा
'मैंने पहली बार केएल राहुल को गुस्से में देखा', वसीम जाफ़र का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget