एक्सप्लोरर

Ranji Trophy 2025: मुंबई को हराकर जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, बेकार गया शार्दुल का शतक, रोहित-रहाणे फ्लॉप

Mumbai vs Jammu and Kashmir Ranji Trophy: जम्मू कश्मीर ने मुंबई को हराकर इतिहास रच दिया है. उसने रोहित और रहाणे जैसे दिग्गजों से भरी टीम को 5 विकेट से हराया.

Mumbai vs Jammu and Kashmir Ranji Trophy: जम्मू कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के एक मैच में इतिहास रच दिया है. उसने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई को हरा दिया है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई टीम को इस मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मुंबई में रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी थे. लेकिन फिर भी उसे हार का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर पारस डोगरा की कप्तानी वाली टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की. 

जम्मू कश्मीर के लिए युध्दवीर सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. युद्धवीर ने मुंबई की पहली पारी के दौरान 8.2 ओवर फेंके. उन्होंने इस दौरान 31 रन देकर 4 विकेट लिए. इसके साथ ही दूसरी पारी में 3 विकेट झटके. युद्धवीर ने दूसरी पारी में 15 ओवर फेंके और 64 रन दिए. उन्होंने टीम के लिए कुछ रन भी जोड़े. युद्धवीर ने पहली पारी में 20 रन बनाए थे.

रोहित-रहाणे अय्यर समेत कई दिग्गज हुए फ्लॉप -

मुंबई की टीम पहली पारी में 120 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. इस दौरान रोहित 3 रन बनाकर आउट हुए. यशस्वी जयसवाल 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जबकि रहाणे 12 रन और अय्यर 11 रन बनाकर आउट हुए. शार्दुल ठाकुर ने 51 रनों का योगदान दिया था. टीम ने दूसरी पारी में 290 रन बनाए. इस दौरान शार्दुल ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 119 रन बनाए. जबकि तनुष कोटियन ने 62 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी बैटर नहीं चला.

जम्मू कश्मीर ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत -

जम्मू कश्मीर के लिए यह ऐतिहासिक जीत है. उसने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई को हराया है. टीम ने पहली पारी में 206 रन बनाए थे. इस दौरान शुभम खजूरिया ने 53 रन बनाए थे. अदीब मुश्ताक ने 44 रनों का योगदान दिया था. इसके दूसरी पारी में 5 विकेट गंवाकर 207 रन बनाए औऱ जीत हासिल की. मुश्ताक ने जम्मू कश्मीर के लिए दूसरी पारी में नाबाद 32 रन बनाए. 

यह भी पढ़ें : ICC Men’s T20I Team: आईसीसी ने घोषित की 'टी20 टीम ऑफ द ईयर', सिर्फ 4 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह, कोहली बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget