एक्सप्लोरर

Ranji Trophy: पहले कॉन्ट्रैक्ट से हुए बाहर और अब बैटिंग में फ्लॉप, श्रेयस अय्यर 3 रन बनाकर आउट

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर की मैदान पर वापसी सही नहीं रही. वे मुंबई और तमिलनाडु के बीच खेले जा रहे मैच में महज 3 रन बनाकर आउट हुए.

Shreyas Iyer Ranji Trophy 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. अय्यर को हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सालाना कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर निकाल दिया है. अय्यर रणजी ट्रॉफी में न खेलने को लेकर चर्चा में थे. लेकिन अब उन्होंने मैदान पर वापसी कर ली है. लेकिन अय्यर के लिए वापसी अच्छी नहीं रही. वे महज 3 रन बनाकर आउट हो गए.

दरअसल रणजी ट्रॉफी 2023-24 का दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई और तमिलनाडु के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में अय्यर मुंबई के लिए पहली पारी में नंबर 6 पर बैटिंग करने उतरे. उन्होंने 8 गेंदों का सामना करते हुए 3 रन बनाए और आउट हो गए. अय्यर को संदीप वॉरियर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

श्रेयस अय्यर इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ भी कुछ खास नहीं कर पाए थे. वे हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में 35 रन और दूसरी पारी में महज 13 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं विशाखापट्टनम टेस्ट में भी कुछ खास नहीं कर पाए थे. अय्यर पहली पारी में 27 रन और दूसरी पारी में 29 रन बनाकर आउट हो गए थे. हालांकि इससे पहले अय्यर कई मैचों में अच्छा परफॉर्म कर चुके है. अय्यर ने 14 टेस्ट मैचों में 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं.

गौरतलब है कि तमिलनाडु टीम इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सकी. तमिलनाडु 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस दौरान विजय शंकर 109 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए. इसके जवाब में मुंबई ने खबर लिखने तक 254 रन बना लिए थे. इस दौरान मुशीर खान अर्धशतक लगाकर आउट हुए. उन्होंने 131 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन बनाए. मुशीर ने 6 चौके लगाए. शार्दुल ठाकुर ने शानदार अर्धशतक लगाया. खबर लिखने तक वे 82 रन बना चुके थे.

यह भी पढ़ें : IPL 2024: गुजरात टाइटंस के लिए बुरी खबर, 3.6 करोड़ में खरीदे गए इस खिलाड़ी का हुआ एक्सीडेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget