एक्सप्लोरर

IND vs SA: रजत पाटीदार से लेकर मुकेश कुमार तक, इन 4 खिलाड़ियों को पहली बार मिलेगा भारतीय टीम में खेलने का मौका

IND vs SA ODI Squad: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जानी वाली वनडे सीरीज़ के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का स्क्वाड अनाउंस कर दिया है. इस टीम में रजत पाटीदार समेत चार नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

IND vs SA ODI Squad: टीम इंडिया इन दिनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज़ खेल रही है. भारतीय टीम ने शुरुआत के दोनों मैच जीतकर सीरीज़ अपने नाम कर ली है. वहीं, सीरीज़ का तीसरा मैच 4 अक्टूबर, मंगलवार को खेला जाएगा. टी20 सीरीज़ के बाद टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका से तीन मैचों की वनडे सीरीज़ भी खेलनी है. इस वनडे सीरीज़ के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने बीते रविवार को स्क्वाड का एलान कर दिया.

वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम की कमान एक बार फिर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के हाथों में सौंपी गई है. वहीं, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. इस सीरीज़ में अधिकतर नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है.  इन नए खिलाड़ियों में कई ऐसे खिलाड़ी भी शामिल किए गए, जिन्हें पहली बार भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है.

इन खिलाड़ियों की खुली किस्मत

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली इस वनडे सीरीज़ में टीम इंडिया में सीनियर खिलाड़ी खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे. उनकी जगह टीम में कई नए और यंग खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. इस लिस्ट में रजत पाटीदार, मुकेश कुमार, राहुल त्रिपाठी और शाहबाज़ अहमद का नाम शामिल है.

बता दें, इन खिलाड़ियों में रजत पाटीदार और मुकेश कुमार को पहली बार भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है. वहीं, राहुल त्रिपाठी और शाहबाज़ अहमद इससे पहले भी टीम का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला.

गौरतलब है कि रजत पाटीदार ने आईपीएल के प्लेऑफ में शतक लगाकर काफी नाम कमाया था. आईपीएल के अलावा रजत रणजी ट्रॉफी के फाइनल और न्यूज़ीलैंड-ए के खिलाफ खेले गए मैच में भी शतक लगाकर अपना लोहा मनवा चुके हैं. ऐसे में उम्मीद यही की जा रही है कि उन्हें पहली बार में टीम इंडिया से डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

वहीं, बंगाल की तरफ से खेलने वाले तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार ने घरेलू क्रिकेट में अपने परफॉर्मेंस से भी को प्रभावित किया है. हाल ही में न्यूज़ीलैंड-ए के खिलाफ खेले गए फर्स्ट क्लास मैचों में वह सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे थे. इसके अलावा दोनों खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी और शाहबाज़ अहमद ने आईपीएल में अपना जलवा बिखेरा था.

वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय स्क्वाड

शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर.

ये भी पढ़ें: 

MUN vs MCI: फोडेन और हालैंड ने बरसाए दनादन गोल, सिटी ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को 6-3 से दी मात

IND vs SA: भारत में पहली टी20 सीरीज गंवाने पर क्या बोले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ ने दिया CSK को 440 वोल्ट का झटका, मिचेल मार्श शतक से चूके, पूरन भी चमके; LSG की 7 विकेट से जीत
लखनऊ ने दिया CSK को 440 वोल्ट का झटका, मिचेल मार्श शतक से चूके, पूरन भी चमके
IPL 2026 के बीच बना सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास; भारतीय खिलाड़ी पिछड़ी
IPL 2026 के बीच बना सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास
6,6,6,6... मिचेल मार्श के लगातार चार छक्के, अंशुल कंबोज बने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज
6,6,6,6 मिचेल मार्श के लगातार 4 छक्के, अंशुल कंबोज बने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज
6,6,6,6,6... 14 करोड़ी कार्तिक शर्मा ने CSK के लिए खेली सबसे बड़ी पारी, बनाया नया कीर्तिमान
6,6,6,6,6, 14 करोड़ी कार्तिक शर्मा ने CSK के लिए खेली सबसे बड़ी पारी, बनाया नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: 7 फेरों से पहले खौफनाक हादसा ! | Crime News
Petrol-Diesel Price Hike | Janhit with Chitra Tripathi: महंगाई का 'जेब जलाओ' मिशन चालू! | Inflation
Bharat Ki Baat : सरकार ने माना..'नीट पेपर लीक हुआ' | NEET Paper Leak | CBI | Dharmendra Pradhan
Petrol-Diesel Price | Sandeep Chaudhary: पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ेंगे LPG के दाम? | Inflation News
Petrol-Diesel CNG Price Hike: आम आदमी को महंगाई का करंट, CNG की कीमतें बढ़ी | Inflation News | Delhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
दिल्ली को नहीं मिलेगी गर्मी से कोई राहत, बढ़ता तापमान करेगा परेशान, जानें आज का मौसम
दिल्ली को नहीं मिलेगी गर्मी से कोई राहत, बढ़ती गर्मी करेगी परेशान, बरतें सावधानी
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई
Friday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला दम, जानें फ्रइडे को किसने मारी बाजी
बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला दम, जानें फ्रइडे को किसने मारी बाजी
IPL 2026 के बीच बना सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास; भारतीय खिलाड़ी पिछड़ी
IPL 2026 के बीच बना सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास
डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
AI Digital Harassment: AI से कैसे हो रहा महिलाओं का डिजिटल हैरेसमेंट, क्या है इससे बचने का तरीका?
AI से कैसे हो रहा महिलाओं का डिजिटल हैरेसमेंट, क्या है इससे बचने का तरीका?
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
Embed widget