एक्सप्लोरर

भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने के बाद घर पहुंचे रहाणे, ढोल-नगाड़ों के बीच रेड कारपेट पर हुआ वेलकम

इसके अलावा सोसाइटी की इमारत के एक खम्भे पर रहाणे का एक आदमकद पोस्टर लगा था, जिस पर लिखा था 'कांग्रेट्स टू ऑवर परसिस्टेंट पिलर'. काफी बड़ी संख्या में लोग रहाणे के घर के पास जमा थे और सब उन पर फूलों की बारिश कर रहे थे.

अपनी कप्तानी में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जिताने वाले अजिंक्य रहाणे जब आज माटुंगा स्थित अपने घर पहुंचे तो उनका रेड कारपेट पर वेलकम किया गया. अपनी सोसाइटी के गेट से रहाणे अपनी बेटी आर्या को गोद में लेकर धीरे-धीरे रेड कारपेट पर चलते हुए घर तक पहुंचेॉ. यह रेड कारपेट उनकी सोसाइटी में रहने वालों ने लगाया था.

इसके अलावा सोसाइटी की इमारत के एक खम्भे पर रहाणे का एक आदमकद पोस्टर लगा था, जिस पर लिखा था 'कांग्रेट्स टू ऑवर परसिस्टेंट पिलर'. काफी बड़ी संख्या में लोग रहाणे के घर के पास जमा थे और सब उन पर फूलों की बारिश कर रहे थे. इसके अलावा ढोल और नगाड़े भी बज रहे थे. साथ ही लोग खुशी से 'आला रे आला अजिंक्या आला' का नारा लगा रहे थे. रहाणे की पत्नी राधिका धूपावकर भी रेड कारपेट पर चलीं.

रहाणे के अलावा मुख्य कोच रवि शास्त्री, बल्लेबाज रोहित शर्मा, पेसर शार्दूल ठाकुर, ओपनर पृथ्वी शॉ भी गुरुवार को मुम्बई पहुंचे. ब्रिस्बेन टेस्ट के हीरो रहे ऋषभ पंत भी गुरुवार को सुबह नई दिल्ली में उतरे.

गौरतलब है कि भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया है. अब भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ घरेलू सरज़मीन पर लम्बी सीरीज खेलेगी, जिसमें चार टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 मुकाबले होने हैं.

अब भारतीय खिलाड़ी 26 जनवरी को चेन्नई में जमा होंगे, जहां वे इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए 2 फरवरी से अभ्यास शुरू करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक जो खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में खेलने वाली टीम के सदस्य नहीं थे और इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुने गए हैं, वे 23 जनवरी को ही चेन्नई पहुंच जाएंगे. इनमें नेट बॉलर्स और स्टैंडबाई खिलाड़ी शामिल हैं.

इंग्लैंड टीम के अलावा चेन्नई पहुंचने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सात दिनों के बायो बबल में रहना होगा. सीरीज 5 फरवरी से खेली जानी है, लिहाजा 26 जनवरी को चेन्नई पहुंचकर भारतीय खिलाड़ी 1 फरवरी को बायो बबल का ड्यूरेशन पूरा कर लेंगे.

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के सभी मुकाबले चेन्नई में ही होने हैं. इसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसकी शुरुआत 12 मार्च से होगी और इसके सभी मैच अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेले जाने हैं. यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है, जिसकी क्षमता एक लाख 10 हजार हो चुकी है. वनडे सीरीज के साथ मोटेरा के इस स्टेडियम में क्रिकेट की वापसी होगी.

वहीं वनडे सीरीज के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी, जिसकी शुरुआत 23 मार्च से होगी और इसके सभी मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में होंगे.

यह भी पढ़ें- 

पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर फाफ डु प्लेसिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget