एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर फाफ डु प्लेसिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

फाफ डु प्लेसिस ने कहा, "यह ऐसी चीज है, जिसकी मुझे अपने करियर के दौरान उम्मीद नहीं थी. मैं जानता था कि यहां सीमित ओवरों की क्रिकेट हो रही है, लेकिन मुझे नहीं पता था कि यहां इतनी जल्दी टेस्ट क्रिकेट की वापसी होगी."

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को पिछले चार साल में पाकिस्तान का दो बार दौरा करने के बावजूद इस देश में इतनी जल्दी टेस्ट क्रिकेट खेलने की उम्मीद नहीं थी. उन्होंने कहा कि यह ऐसी चीज है जिसकी मुझे अपने करियर के दौरान उम्मीद नहीं थी

प्लेसिस ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के डिजीटल चैनल से कहा, "यह ऐसी चीज है, जिसकी मुझे अपने करियर के दौरान उम्मीद नहीं थी. मैं जानता था कि यहां सीमित ओवरों की क्रिकेट हो रही है, लेकिन मुझे नहीं पता था कि यहां इतनी जल्दी टेस्ट क्रिकेट की वापसी होगी."

डुप्लेसिस ने कहा, "मैं इसके लिये तैयार हूं और उम्मीद है कि यह 13 साल पहले जैसी ही होगी. विकेट सपाट हैं और इसलिए हम बल्लेबाज कुछ रन बना सकते हैं."

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका 13 साल में पहली बार पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलेगा, जिसमें यह 36 साल का बल्लेबाज उसकी बल्लेबाजी का मुख्य आधार होगा. पहला टेस्ट 26 जनवरी से कराची में जबकि दूसरा टेस्ट चार फरवरी से रावलपिंडी में शुरू होगा.

डुप्लेसिस ने 2017 में पाकिस्तान का दौरा किया था. तब उन्होंने टी20 सीरीज के लिये विश्व एकादश की अगुवाई की थी. वह पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान सुपर लीग प्लेऑफ खेलने के लिये भी पाकिस्तान आये थे.

इस बारे में डुप्लेसिस ने कहा, "वह (2017) पाकिस्तान में क्रिकेट की वापसी के लिये पहला कदम था. पाकिस्तान के लिये यह महत्वपूर्ण है कि अब उसे घरेलू परिस्थितियों में खेलने का मौका मिलेगा."

दो टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर साउथ अफ्रीका

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम दो टेस्ट और तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर है. टेस्ट सीरीज का पहला मैच 26-30 जनवरी के बीच कराची में खेला जाएगा. वहीं दूसरा टेस्ट 04-08 फरवरी के बीच रावलपिंडी में खेला जाएगा. वहीं इसके बाद 11, 13 और 14 मार्च को टी20 सीरीज के सभी मैच लाहौर में खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें- 

सौरव गांगुली के बाद अब उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली की भी कराई जाएगी एंजियोप्लास्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 5 दिग्गज बल्लेबाज, कौन नंबर 1 पर
टेस्ट क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 5 दिग्गज बल्लेबाज, कौन नंबर 1 पर
कुलदीप यादव ने शादी के तुरंत बाद ऐसा क्या लिखा? इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़े शेयर की फोटो
कुलदीप यादव ने शादी के तुरंत बाद ऐसा क्या लिखा? इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़े शेयर की फोटो
BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जानें किसको मिला कौन-सा अवार्ड?
BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जानें किसको मिला कौन-सा अवार्ड?
BAN vs PAK 3rd ODI: आखिरी गेंद तक चला रोमांच, आगा सलमान का शतक भी नहीं बचा पाया पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज
आखिरी गेंद तक चला रोमांच, आगा सलमान का शतक भी नहीं बचा पाया पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान के प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान के प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
Ice Melting In Space: अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां, वीडियो वायरल
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां
Embed widget