एक्सप्लोरर

IND vs AUS: आर अश्विन ने एक ही जगह पर खड़े रहकर देखी पूरी भारतीय पारी, मैच के बाद बताया क्या था माजरा

R Ashwin: स्पिन ऑलराउंडर आर अश्विन ने भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में टीम इंडिया के बैक टू बैक विकेट गिरने पर अपने मन में चल रहे विचारों के बारे में विस्तार से बताया है.

R Ashwin on Virat Kohli Catch Drop: आर अश्विन ने बीती रात खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप मुकाबले में टीम इंडिया की पूरी बल्लेबाजी एक ही जगह पर खड़े होकर देखी. उन्होंने मैच के बाद खुद यह बात बतलाई. उन्होंने बताया कि टीम इंडिया के बैक टू बैक विकेट गिरने और विराट कोहली के 12 रन पर आउट होने से बाल-बाल बचने के बाद वह अपनी जगह से नहीं हिले.

मैच खत्म होने के बाद अश्विन ने कहा, 'जब मैंने विराट कोहली का कैच हवा में देखा तो मैं ड्रेसिंग रूम के बाहर भागा. मैं सोच रहा था कि मैं अब तभी जागूं, जब यह सब खत्म हो जाए. फिर भीड़ के चिल्लाने की आवाज आई और मैं ड्रेसिंग रूम में वापस लौटा. इसके बाद मैंने पूरा मुकाबला उसी जगह से देखा. मेरे पैर अब दर्द दे रहे हैं.'

12 रन पर हुआ था विराट कोहली का कैच ड्रॉप
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने 200 रन का चेज़ करते हुए महज दो रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद 20 रन के कुल योग पर मिचेल स्टार्क की एक गेंद पर विराट कोहली बाल-बाल बच गए. उन्होंने हवा में शॉट खेला और मिचेल मार्श ने उनका कैच टपका दिया. उस वक्त कोहली महज 12 रन पर खेल रहे थे. अगर यहां कोहली भी आउट हो जाते तो टीम इंडिया की वापसी मुश्किल थी. बता दें कि विराट ने बाद में 85 रन की पारी खेली.

मैंने सोचा ऑस्ट्रेलिया को 20 रन के अंदर ऑलआउट करना था
स्टार स्पोर्ट्स तमिल के साथ बातचीत में आर अश्विन ने बताया, 'गेंदबाजी के बाद मैंने आइस बाथ ली. इसके बाद जब मैं खाना खा रहा था तो अंपायर मैदान में पहुंच चुके थे. इसके ठीक बाद ही ईशान किशन आउट हो गए. फिर, दो विकेट और निकल गए. जब विराट ने गेंद को हवा में उछाला तो मैंने सोचा कि ये हो क्या रहा है. मैंने सोचा कि शायद हमें ऑस्ट्रेलिया को 20 रन के अंदर ही ऑलआउट कर देना चाहिए था. जब कैच ड्रॉप हुआ तो मैं वापस ड्रेसिंग रूम लौटा.'

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: 'मैं नहाकर आधा घंटा आराम करने वाला था लेकिन...', केएल राहुल ने सुनाया मजेदार किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget