एक्सप्लोरर

ICC टेस्ट रैंकिंग में आर अश्विन को लगा झटका, जडेजा पहले स्थान पर बरकरार

ICC टेस्ट रैंकिंग में आर अश्विन को लगा झटका, जडेजा पहले स्थान पर बरकरार


दुबई: भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईसीसी के टेस्ट गेंदबाजों की नई रैंकिंग में एक स्थान के नुकसान से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. वहीं जिंबाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में 10 विकेट चटकाने वाले श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेराथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हैं. 


आईसीसी के बयान के मुताबिक, हेराथ को हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने का फायदा मिला है. वहीं इसी मैच में शानदार प्रदर्शन कर नौ विकेट लेने वाले जिम्बाब्वे के कप्तान ग्रेम क्रेमर ने रैंकिंग में 20 स्थानों की छलांक के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया है. 


क्रेमर 53वें स्थान पर आ गए हैं. वहीं इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ट्रैंट ब्रिज में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में सात विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी एक स्थान ऊपर पहुंच गए हैं. उन्हें रैंकिंग में पांचवां स्थान मिला है. 


साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबादा भी एक स्थान की छलांग के साथ छठे स्थान पर आ गए हैं. साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज को भी 12 स्थान का फायदा हुआ है. वह 26वें स्थान पर आ गए हैं. 


इंग्लैंड के खिलाफ 78 और 87 रनों की पारियां खेलने वाले साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष-10 मे प्रवेश कर लिया है. वह छह स्थान की छलांग के साथ सातवें स्थान पर आ गए हैं. 


ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ पहले स्थान पर बने हुए हैं. भारत के चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली ने अपना चौथा और पांचवां स्थान कायम रखा है. लोकेश राहुल को एक स्थान का नुकसान हुआ है. वह अब 10वें स्थान पर आ गए हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: 10 छक्के और 11 चौके, भारत ने तहस-नहस किया न्यूजीलैंड का गेंदबाजी अटैक; अभिषेक-वैभव गरजे
LIVE: 10 छक्के और 11 चौके, भारत ने तहस-नहस किया न्यूजीलैंड का गेंदबाजी अटैक; अभिषेक-वैभव गरजे
अर्शदीप सिंह ने की 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की बराबरी, NZ के खिलाफ तीसरे टी20 में रचा इतिहास
अर्शदीप सिंह ने की 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की बराबरी, NZ के खिलाफ तीसरे टी20 में रचा इतिहास
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
IND vs NZ 3rd T20: तीसरे टी20 में गरजा मिचेल और बेवब्स का बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य
तीसरे टी20 में गरजा मिचेल और बेवब्स का बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget