एक्सप्लोरर

PKL 9: 15 प्वाइंट से पिछड़ने के बावजूद दमदार वापसी कर बेंगलुरु बुल्स ने यू मुंबा को हराया, भरत का अद्भुत प्रदर्शन

U Mumba vs Bengaluru Bulls: एक समय 16 प्वाइंट से पीछे थी बेंगलुरु, लेकिन दमदार वापसी करके अपने नाम किया मैच.

U Mumba vs Bengaluru Bulls: प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2022 के 33वें मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए यू मुंबा के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है. पहले हाफ में ही बेंगलुरु दो बार ऑल आउट हुई थी और 14 प्वाइंट से पीछे थी. हालांकि, दूसरे हाफ में मुंबा को तीन बार ऑल आउट करते हुए बेंगलुरु ने यह जीत दर्ज की है. बेंगलुरु के लिए यह लगातार दूसरी जीत है. उन्होंने मुंबा को 42-32 के अंतर से हराया है.

पहले हाफ में पूरी तरह से रहा यू मुंबा का दबदबा

यू मुंबा ने मैच की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की थी. दूसरी रेड में ही गुमान सिंह ने तीन टच प्वाइंट लेते हुए मैच की पहली सुपर रेड लगा दी थी. इस रेड के बाद बेंगलुरु वापसी नहीं कर सकी और छठे मिनट में ही ऑल आउट हो गई. मुंबा ने मैच में 10-3 की बढ़त हासिल कर ली थी. इस ऑल आउट के बाद बेंगलुरु संभल पाती इससे पहले ही वे दोबारा उसी स्थिति में पहुंच चुके थे. 14वें मिनट में फिर से बेंगलुरु ऑल आउट हुई और अब मुंबा 21-5 से आगे थी.

पहला हाफ समाप्त होने तक मुंबा ने 24-10 की बढ़त हासिल कर ली थी. मुंबा के डिफेंस ने आठ टैकल प्वाइंट्स लिए थे, लेकिन बेंगलुरु की डिफेंस ने निराश करते हुए केवल दो ही टैकल प्वाइंट्स हासिल किए थे. बेंगलुरु के लिए एक ही अच्छी बात रही कि भरत ने रेडिंग में पांच प्वाइंट अपने नाम किए थे. मुंबा के लिए गुमान सिंह ने सात प्वाइंट हासिल किए थे.

भरत के दम पर बेंगलुरु ने की वापसी और अपने नाम किया मैच

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही भरत ने एक ही रेड में तीन डिफेंडर्स को आउट करते हुए मुंबा को ऑल आउट किया. इस ऑल आउट के बावजूग मुंबा 24-16 से आगे थी. हालांकि, यहां से बेंगलुरु ने वापसी करनी शुरू कर दी थी और हाफ के 10वें मिनट में मुंबा को दोबारा ऑल आउट करते हुए पहली बार मैच में बढ़त हासिल की थी. बेंगलुरु की वापसी भरत ने अकेले दम पर कराई थी जिन्होंने सीजन का तीसरा सुपर 10 लगाया था.

मैच समाप्त होने से डेढ़ मिनट पहले बेंगलुरु ने मुंबा को तीसरी बार ऑल आउट किया और उनके पास आठ प्वाइंट की बढ़त हो गई थी. भरत ने बेंगलुरु के लिए 16 रेड प्वाइंट्स लिए. गुमान ने मुंबा के लिए सुपर 10 लगाया, लेकिन अपनी टीम की हार नहीं टाल सके.

यह भी पढ़ें:

PKL 9: पवन सहरावत की चोट पर आया बड़ा अपडेट, तमिल थलाइवाज के कोच ने दी ये जानकारी

Exclusive: कैसे एक साधारण किसान का बेटा बना तमिल थलाइवाज का नया हीरो, 18 साल के नरेंदर कंडोला ने बताया अपना लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget