एक्सप्लोरर

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ की कुंडली, कब होगी टीम इंडिया में वापसी? ज्योतिष ने की भविष्यवाणी

Prithvi Shaw Career: पृथ्वी शॉ को फिटनेस संबंधी समस्याओं और खराब अनुशासन के लिए रणजी ट्रॉफी के पहले चरण के मध्य में मुंबई टीम से ड्रॉप कर दिया गया था.

Astrology Prediction Prithvi Shaw Career: पिछले कुछ महीनों से पृथ्वी शॉ निरंतर चर्चाओं में बने रहे हैं. केवल फिटनेस संबंधी समस्या ही नहीं बल्कि खराब अनुशासन भी उनका दुश्मन बना हुआ है. खराब फॉर्म के चलते उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई के स्क्वाड में जगह नहीं मिल पाई थी. उन्हें रणजी ट्रॉफी के पहले चरण के मध्य में ही ड्रॉप कर दिया गया था और अब अगले चरण के लिए भी मुंबई टीम में वापसी की उम्मीद बहुत कम है. पहले कई सारे क्रिकेट एक्सपर्ट भी कह चुके हैं कि शॉ के लिए वापसी करना कठिन है. अब ज्योतिषियों ने भी कुछ ऐसी ही भविष्यवाणी की है.

टाइम्स ऑफ इंडिया अनुसार विख्यात ज्योतिष ग्रीनस्टोन लोबो ने भविष्यवाणी करके बताया है कि पृथ्वी शॉ के लिए शानदार वापसी करने की उम्मीद बहुत कम है. लोबो ने बताया कि शॉ का रिटर्न साल 2026 में हो सकती है. वो 2026 में डोमेस्टिक क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, जिसके बाद ही उनकी डोमेस्टिक क्रिकेट में जगह सुनिश्चित हो सकती है. जहां तक इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की बात है, ग्रीनस्टोन लोबो अनुसार पृथ्वी शॉ शायद ही अपने करियर में कभी भारतीय टीम में वापसी कर पाएंगे.

ग्रीन स्टोन लोबो ने पृथ्वी शॉ की भारतीय टीम में वापसी पर कहा, "हम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो पृथ्वी शॉ के लिए वापसी करना बहुत ज्यादा मुश्किल है क्योंकि तब तक संभव ही उन्हें कोई रिप्लेस कर चुका होगा. मैं इतना ही कह सकता हूं कि वो शायद कभी टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाएंगे.

मुंबई के कप्तान थे नाखुश

मुंबई की रेड बॉल टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे और व्हाइट बॉल टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर भी पृथ्वी शॉ से खुश नहीं थे. कुछ समय पूर्व एक रिपोर्ट अनुसार मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने बताया था कि फिटनेस समस्याओं के कारण श्रेयस अय्यर ने कहा था कि पृथ्वी शॉ को खुद समझना होगा कि उनके साथ दिक्कत क्या है.

यह भी पढ़ें:

Rohit Sharma: नहीं किया परफॉर्म, तो इतने महीनों में खत्म हो जाएगा रोहित शर्मा का करियर? पूर्व क्रिकेटर की भविष्यवाणी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
IND vs SL 2nd Test Live Score: पडिक्कल की शतकीय पारी का हुआ अंत, भारत का चौथा विकेट गिरा
Live: पडिक्कल की शतकीय पारी का हुआ अंत, भारत का चौथा विकेट गिरा
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget